{"_id":"63086b54a6946d11a75cc3f5","slug":"license-and-stamping-fee-in-department-of-weights-and-measures-going-to-increase-after-a-decade","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Exclusive: एक दशक बाद बढ़ने जा रहा बाट-माप विभाग में लाइसेंस व स्टैंपिंग शुल्क, जानिए नई प्रस्तावित दर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exclusive: एक दशक बाद बढ़ने जा रहा बाट-माप विभाग में लाइसेंस व स्टैंपिंग शुल्क, जानिए नई प्रस्तावित दर
Fri, 26 Aug 2022 12:12 PM IST
vivek shukla
अरूण चंद, गोरखपुर।
अरूण चंद, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:12 PM IST
सार
बांट माप विभाग के जिला प्रभारी अजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि वर्ष 2011 के बाद सभी तरह के बांट-माप के स्टैंपिंग एवं सत्यापन शुल्क में वृद्धि की जा रही है। प्रस्तावित दर को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। आपत्तियां एवं सुझाव मांगे गए हैं।
विज्ञापन
जांच करते बाट-माप विभाग के अधिकारी। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक दशक से अधिक समय बाद बाट-माप विभाग में लाइसेंस, नवीनीकरण के साथ ही सत्यापन और स्टैंपिंग शुल्क में बढ़ोतरी होने जा रही है। इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रस्तावित शुल्क को लेकर आपत्तियां एवं सुझाव मांगे गए हैं। जल्द ही नया संशोधित दर जारी हो जाने की उम्मीद है। नई प्रस्तावित दर के मुताबिक विभाग में लाइसेंस एवं नवीनीकरण के शुल्क में 10 से 20 गुना बढ़ोत्तरी की जा रही है तो बाट-माप के उपकरणों के सत्यापन और स्टैंपिंग शुल्क दो गुना बढ़ेगा। इसके पहले वर्ष 2011 में दर संशोधित की गई थी।
विज्ञापन
कोई भी व्यक्ति भेज सकता है आपत्ति व सुझाव
बांट माप विभाग के जिला प्रभारी अजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि वर्ष 2011 के बाद सभी तरह के बांट-माप के स्टैंपिंग एवं सत्यापन शुल्क में वृद्धि की जा रही है। प्रस्तावित दर को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। आपत्तियां एवं सुझाव मांगे गए हैं। कोई भी व्यक्ति प्रमुख सचिव उप्र शासन उपभोक्ता संरक्षण एवं बांट माप अनुभाग-1, एनेक्सी भवन लखनऊ के पते पर आपत्ति व सुझाव भेज सकता है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद नई दर लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
लाइसेंस एवं नवीनीकरण शुल्क
10 से 20 गुना बढ़ाने की तैयारी
भार वर्तमान दर नई प्रस्तावित दर
100 किग्रा 75 रुपये 150 रुपये
50 किग्रा 25 रुपये 50 रुपये
20 किग्रा 20 रुपये 40 रुपये
10 किग्रा 20 रुपये 40 रुपये
5 किग्रा 20 रुपये 40 रुपये
2 किग्रा 15 रुपये 30 रुपये
1 किग्रा 10 रुपये 20 रुपये
500 ग्राम 5 रुपये 10 रुपये
200 ग्राम 5 रुपये 10 रुपये
100 ग्राम 5 रुपये 10 रुपये
50 ग्राम 5 रुपये 10 रुपये
10 ग्राम 5 रुपये 10 रुपये
50 लीटर 50 रुपये 100 रुपये
20 लीटर 20 रुपये 40 रुपये
10 लीटर 20 रुपये 40 रुपये
5 लीटर 10 रुपये 20 रुपये
2 लीटर 10 रुपये 20 रुपये
1 लीटर 10 रुपये 20 रुपये
- बाट माप के निर्माताओं को पहले प्रति वर्ष 500 रुपये लाइसेंस/नवीनीकरण शुल्क देना पड़ता था जो अब 5,000 रुपये लगेगा।
- बाट माप के मरम्मतकर्ताओं को पहले प्रति वर्ष 100 रुपये लाइसेंस/नवीनीकरण शुल्क देना पड़ता था जो अब 2,000 रुपये लगेगा।
- बाट माप के बिक्रीकर्ता को पहले प्रति वर्ष 100 रुपये लाइसेंस/नवीनीकरण शुल्क देना पड़ता था जो अब 2,000 रुपये लगेगा।
- लाइसेंस में परिवर्तन के लिए पहले 50 रुपये शुल्क था जो अब बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है।
- लाइसेंस की द्वितीय प्रति जारी करने के लिए पहले 10 रुपये शुल्क था जो अब बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया गया है।
कुछ प्रमुख बाट-माप उपकरणों के स्टैंपिंग-सत्यापन की फीस
भार वर्तमान दर नई प्रस्तावित दर
100 किग्रा 75 रुपये 150 रुपये
50 किग्रा 25 रुपये 50 रुपये
20 किग्रा 20 रुपये 40 रुपये
10 किग्रा 20 रुपये 40 रुपये
5 किग्रा 20 रुपये 40 रुपये
2 किग्रा 15 रुपये 30 रुपये
1 किग्रा 10 रुपये 20 रुपये
500 ग्राम 5 रुपये 10 रुपये
200 ग्राम 5 रुपये 10 रुपये
100 ग्राम 5 रुपये 10 रुपये
50 ग्राम 5 रुपये 10 रुपये
10 ग्राम 5 रुपये 10 रुपये
50 लीटर 50 रुपये 100 रुपये
20 लीटर 20 रुपये 40 रुपये
10 लीटर 20 रुपये 40 रुपये
5 लीटर 10 रुपये 20 रुपये
2 लीटर 10 रुपये 20 रुपये
1 लीटर 10 रुपये 20 रुपये