फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Levana Suites fire after Many shortcomings found in hotels of Gorakhpur Railway Station Road

लेवाना सुइट्स अग्निकांड: गोरखपुर रेलवे स्टेशन रोड के होटलों में मिली कई कमियां, जारी होगा नोटिस

Wed, 07 Sep 2022 11:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 07 Sep 2022 11:31 AM IST
सार

अग्निशमन अधिकारी बृजमोहन सिंह ने बताया कि उनके अलावा राजमंगल सिंह और परमानंद पांडेय तथा दीवान अफरोज के नेतृत्व में अलग-अलग चार टीमों ने 36 होटल तथा 12 हास्पिटल की जांच की। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन रोड के होटलों की जांच की गई है। जितने भी छोटे-छोटे होटल हैं, उसमें कई कमियां मिली हैं। बाहर निकलने का रास्ता एक ही है।

विज्ञापन
Levana Suites fire after Many shortcomings found in hotels of Gorakhpur Railway Station Road
गोरखपुर होटल में जांच करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ के एक अवैध होटल में आग से तबाही के बाद गोरखपुर में अग्निशमन विभाग की टीमों ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन के होटलों की जांच की। कई होटल ऐसे मिले, जहां पर एक ही रास्ता है। अगर, वहां आग लगी तो लोग बाहर ही नहीं निकल पाएंगे। छोटे होटलों की जांच में कई कमियां मिलने के बाद अब विभाग की ओर से नोटिस देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। टीम ने मंगलवार को 36 होटल और 12 हॉस्पिटल की जांच की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अग्निशमन विभाग की सात अलग-अलग टीमें जांच कर रही हैं। इस दौरान मौजूद कर्मचारियों को आग लगने पर बचने के उपाय भी बताए जा रहे हैं। मंगलवार को होटल और हॉस्पिटल दोनों को जांच केंद्र में रखा गया था। मंगलवार को सात टीमें जांच के लिए निकली थीं।
विज्ञापन


अग्निशमन अधिकारी बृजमोहन सिंह ने बताया कि उनके अलावा राजमंगल सिंह और परमानंद पांडेय तथा दीवान अफरोज के नेतृत्व में अलग-अलग चार टीमों ने 36 होटल तथा 12 हास्पिटल की जांच की। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन रोड के होटलों की जांच की गई है। जितने भी छोटे-छोटे होटल हैं, उसमें कई कमियां मिली हैं। बाहर निकलने का रास्ता एक ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई होटल में अगर चार-पांच की संख्या में फायर एक्सटिंग्विशर मिले तो उसमें आधे खराब थे। बृजमोहन सिंह ने बताया कि जांच के दौरान फायर एक्सटिंग्विशर चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया है। जांच में जो भी कमियां मिली हैं, उन्हें सुधारने के लिए नोटिस दिया जाएगा।

 

शहर के होटल, मॉल, कांप्लेक्स और हॉस्पिटल में जांचे जाएंगे सुरक्षा के इंतजाम

लखनऊ के होटल में आग लगने की घटना के बाद शहर के भी होटल, मॉल, नर्सिंग होम, व्यावसायिक कांप्लेक्स समेत सभी बड़े व्यावसायिक भवनों में सुरक्षा इंतजामों की जांच की जाएगी। डीएम कृष्णा करुणेश ने इसके लिए एडीएम सिटी विनीत सिंह की अध्यक्षता में छह सदस्यीय कमेटी गठित की है।

कमेटी को 20 दिनों में अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। इसी तरह डीएम के निर्देश पर जीडीए यह जांच करेगा कि इन सभी भवनों के मानचित्र स्वीकृत है या नहीं। साथ ही यह भी कि मानचित्र की अनदेखी कर तो निर्माण नहीं कराया गया।

डीएम ने बताया कि यह कमेटी भवन के मानचित्र, सेटबैक, पार्किंग, अग्निशमन सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा जैसे मानकों की जांच करेगी। इस टीम में नगर मजिस्ट्रेट अंजनी कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रथम, द्वितीय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, उप निदेशक विद्युत सुरक्षा एवं बिजली निगम के मुख्य अभियंता शामिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि  सभी व्यावसायिक भवनों की सघनता से जांच की जाएगी। जांच में जहां कमी मिलेगी, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इसी तरह सभी व्यावसायिक भवनों के मानचित्र की जांच के लिए जीडीए को पत्र लिखा गया है। प्राधिकरण से भी 15 दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।

जीडीए प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि उपाध्यक्ष ने कहा कि डीएम का पत्र मिल गया है। सभी अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता एवं अवर अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्रों के व्यावसायिक भवनों की सघन जांच कर 10 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। जांच कर यह देखा जाएगा कि संबंधित इमारतों के मानचित्र स्वीकृत हैं या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed