{"_id":"666cc619f0b26e13bf063bc4","slug":"less-than-50-students-in-507-schools-bsa-seeks-clarification-from-beo-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-589348-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 507 विद्यालयों में 50 से भी कम छात्र, बीएसए ने बीईओ से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 507 विद्यालयों में 50 से भी कम छात्र, बीएसए ने बीईओ से मांगा स्पष्टीकरण
Sat, 15 Jun 2024 04:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 15 Jun 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में सरकार के लगातार प्रयास के बावजूद भी नामांकन की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग के यू-डायस पोर्टल पर उपलब्ध डाटा के अनुसार जिले में 507 परिषदीय विद्यालयों में 50 से भी कम छात्रों का नामांकन है। इस संबंध में बीएसए ने 21 ब्लाॅकों से स्पष्टीकरण देने को कहा है।
यू-डायस पोर्टल पर उपलब्ध डाटा के अनुसार प्रदेश में 27,931 विद्यालयों में 50 से भी कम छात्रों का नामांकन है। सबसे खराब स्थिति कंपोजिट विद्यालयों की है। जिसे लेकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी बीएसए को पत्र जारी कर स्थिति को अत्यन्त खेदजनक बताया है। बीएसए ने 50 से कम छात्र होने के कारणों की समीक्षा का स्पष्टीकरण भेजने को कहा है। जिसके बाद बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में 17 जून तक अनिवार्य रूप से आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। ऐसा नहीं करने पर खंड शिक्षा अधिकारी पर उचित कार्यवाही की जाएगी। 21 ब्लाॅकों में बांसगांव में 59, बड़हलगंज में 18, बेलघाट में 38, भरोहिया में आठ, भटहट में पांच, ब्रह्मपुर में नौ, कैंपियरगंज में 16, चरगांवा में तीन, गगहा 52, गोला में 49, जंगल कौड़िया में एक, कौड़ीराम में 39, खजनी में 34, खोराबार में चार, नगर क्षेत्र में 13, पाली में 37, पिपराइच में चार, पिपरौली में सात, सहजनवा में 37, सरदारनगर में 10, उरुआ में 64 विद्यालयों में छात्रों की संख्या 50 से कम है। जिसमें 362 प्राथमिक विद्यालय, चार कंपोजिट विद्यालय और 141 उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल है।
जिन विद्यालयों में छात्रों की संख्या 50 से कम है, वहां के खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसका जबाव अनिवार्य तौर पर देने के लिए कहा गया है। समय सीमा के भीतर स्पष्टीकरण नहीं देने वाले पर उचित कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
रमेंद्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी