फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Leprosy patients are being searched in the population of 12.34 lakhs of Gorakhpur

Gorakhpur News: गोरखपुर जिले की 12.34 लाख की आबादी में खोजे जा रहे कुष्ठ रोगी, निगरानी अभियान शुरू

Thu, 23 Feb 2023 03:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 23 Feb 2023 03:10 PM IST
सार

जिला कुष्ठ रोग परामर्शदाता ने बताया कि स्क्रीनिंग में जुटी टीम के प्रत्येक कार्यकर्ता को अभियान के बाद 1000 रुपये देने का प्रावधान है। इसके अलावा अगर आशा कार्यकर्ता नया कुष्ठ रोगी ढूंढती हैं तो उन्हें 250 रुपये दिए जाएंगे, लेकिन अगर वह कुष्ठ रोगी दिव्यांग हो तो मात्र 200 रुपये दिये जाएंगे।

विज्ञापन
Leprosy patients are being searched in the population of 12.34 lakhs of Gorakhpur
कुष्ठ रोग - फोटो : डेमो

विस्तार

गोरखपुर जिले में 12.34 लाख की आबादी के बीच से नए कुष्ठ रोगियों को खोजने का अभियान शुरू किया गया है। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. गणेश प्रसाद यादव ने भटहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से बुधवार को इस अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन


जिला कुष्ठ रोग अधिकारी ने बताया कि शीघ्र पहचान और इलाज से कुष्ठ रोग ठीक हो जाता है। लोगों को चाहिए कि अगर शरीर पर कहीं भी सुन्नपन, दाग या धब्बा हो जिसका रंग चमड़ी के रंग से हल्का हो तो टीम से स्क्रीनिंग अवश्य करवाएं।
विज्ञापन


बताया कि पीबी रोगी छह माह के इलाज में ठीक हो जाते हैं, जबकि एमबी रोगी का इलाज 12 माह तक चलता है। 131 सुपरवाइजर की देखरेख में 1311 टीम फरवरी और पूरे मार्च माह में नए कुष्ठ रोगियों को खोजेंगी। भटहट सीएचसी के अधीक्षक डॉ अश्वनी चौरसिया ने बताया कि कार्यक्रम से जुड़े सभी लोगों का जागरूक किया जा चुका है। इस दौरान डॉ. भोला गुप्ता, कार्यक्रम से जुड़े रतनराल श्रीवास्तव, महेंद्र चौहान और आसिफ खां की टीम मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक कार्यकर्ता को 1000 रुपये
जिला कुष्ठ रोग परामर्शदाता ने बताया कि स्क्रीनिंग में जुटी टीम के प्रत्येक कार्यकर्ता को अभियान के बाद 1000 रुपये देने का प्रावधान है। इसके अलावा अगर आशा कार्यकर्ता नया कुष्ठ रोगी ढूंढती हैं तो उन्हें 250 रुपये दिए जाएंगे, लेकिन अगर वह कुष्ठ रोगी दिव्यांग हो तो मात्र 200 रुपये दिये जाएंगे। पीबी कुष्ठ रोगी का इलाज पूरा करवाने पर आशा कार्यकर्ता को 400 रुपये, जबकि एमबी कुष्ठ रोगी का इलाज पूरा करवाने पर 600 रुपये दिए जाएंगे।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed