फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Leopard tried to enter police station by hunting dog in maharajganj

महराजगंज: कुत्ते का शिकार कर थाने में घुसने का प्रयास किया तेंदुआ, सूझबूझ से बची जान

Tue, 20 Jul 2021 06:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Tue, 20 Jul 2021 06:51 PM IST
सार

तेंदुआ लोगों की शोर सुन कुत्ते को अपने साथ लेकर सोहगीबरवा थाने में घुसने का प्रयास। लेकिन गनीमत रहा कि वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों की सूझबूझ के चलते तेंदुआ थाने में प्रवेश न कर थाने से सटे गन्ने के खेत में घुस गया।

विज्ञापन
Leopard tried to enter police station by hunting dog in maharajganj
कैमरे में कैद तेंदुआ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शिवपुर वन रेंज क्षेत्र के सोहगीबरवा गांव में घुस एक तेंदुआ एक कुत्ते का शिकार कर लिया। इसी बीच कुत्ते का शिकार करते तेंदुए को देख लोग शोर मचाने लगे।
विज्ञापन


उसके बाद तेंदुआ लोगों की शोर सुन कुत्ते को अपने साथ लेकर सोहगीबरवा थाने में घुसने का प्रयास। लेकिन गनीमत रहा कि वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों की सूझ बूझ के चलते तेंदुआ थाने में प्रवेश न कर थाने से सटे गन्ने के खेत में घुस गया। जिसकी सूचना लोगों ने वनकर्मियों को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वनकर्मियों की टीम कड़ी मशक्कत कर भीड़ को किसी तरह से शांत किया।
विज्ञापन

 
सोहगीबरवा थाने में तैनात पुलिसकर्मी अरविंद, अखिलेश और ग्रामीण बृजेश, शिवनाथ ने कहा कि आबादी से सटे घने जंगलों से निकल एक तेंदुआ शिकार के लिए गांव में घुस गया। इस दौरान तेदुएं पर जब तक लोगों की नजर पड़ती। तब तक तेंदुआ एक कुत्ते को अपना शिकार बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद ग्रामीण गोल बंद होकर कुत्ते को बचाने के लिए शोर मचाने लगे। वही लोगों की शोर सुन तेंदुआ कुत्ते को लेकर आबादी के बीच से निकल थाने में घुसने का प्रयास किया। लेकिन पुलिसकर्मियों की सूझबूझ के चलते तेंदुआ थाने में नहीं घुस सका।


शिवपुर रेंजर अनूप कुमार वर्मा ने कहा कि सूचना मिलने के बाद वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची थी। लेकिन गन्ने के छिपे तेदुएं का पता नहीं चल सका। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed