फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Leopard seen among bamboos, panic

Gorakhpur News: बांसों के बीच दिखा तेंदुआ, दहशत

Thu, 26 Dec 2024 09:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 26 Dec 2024 09:44 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen among bamboos, panic
सिंदुरिया (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के कसमरिया गांव में बुधवार को बांस की कोठी में तेंदुआ दिखा। इससे लोगों में दहशत है। मौके पर पहुंचकर वन विभाग की टीम ने पटाखे फोड़े।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार को एक तेंदुए ने कसमरिया गांव में बकरी को मार डाला था। आवाज सुनकर बकरी को बचाने पहुंचे युवक पर हमला कर घायल कर दिया था। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। तभी से टीम ने वहां पिंजरा लगाकर डेरा डाल लिया था, लेकिन पिंजरे में तेंदुआ कैंद नहीं हुआ।
विज्ञापन

बुधवार को दिन में वन विभाग की टीम ने बांस की कोठी में तेंदुए की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन उसका कहीं पता न चलने के कारण टीम लौट गई थी। देर शाम दोबारा तेंदुए को ग्रामीणों ने देखा, जिसके बाद पुनः वन विभाग की टीम को कसमरिया में आना पड़ा। वनकर्मियों ने पूरे दिन कब्रिस्तान के आसपास खेतों में तेंदुए के पद चिह्न की तलाश की, लेकिन मिट्टी सुखी होने के कारण तेंदुए का पद चिह्न भी नहीं मिला। वन विभाग की टीम अंदाजा लगाया गया कि तीन दिन पूर्व कब्रिस्तान में दिखे चार तेंदुए जिसमें नर मादा व दो शावकों के वापस जंगल लौट जाने का अनुमान लगाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पुनः वन अधिकारी गांव में पहुंच कर सर्च कर रहे हैं। रेस्क्यू के लिए दक्षिणी चौक रेंजर ऋषभ नायक, सिंदुरिया थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा, वन दरोगा नित्यानंद मौर्या, उपनिरीक्षक मृत्युजय पांडेय, ग्राम प्रधान संदेश पटेल आदि डटे हुए हैं। वन सुरक्षा अधिकारी मोहन सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के सूचना के आधार पर पुनः तेंदुए को पकड़ने का प्रयास जारी है। झाड़ियों में पटाखे फोड़े जा रहे हैं। ग्रामीणों को घर का दरवाजा बंद रखने व कब्रिस्तान की तरफ आने के लिए मना किया गया है।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed