फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Leopard died due to strangulation

Gorakhpur News: गला कसने की वजह से हुई थी तेंदुए की मौत

Wed, 05 Jul 2023 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Leopard died due to strangulation
- तीन सदस्यीय चिकित्सकों की टीम ने गोरखपुर चिड़ियाघर में किया तेंदुए का पोस्टमार्टम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के दक्षिणी चौक रेंज के सोनाड़ी देवी मंदिर के पास मृत मिले तेंदुए के शव का मंगलवार को गोरखपुर स्थित चिड़ियाघर में तीन सदस्यीय चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में तेंदुए की मौत का कारण तार से गला कसना बताया गया है। जाहिर है कि किसी ने तेंदुए को जानबूझ कर मारा है। क्यों और किसलिए मारा यह जांच का विषय है।
बता दें कि सोमवार को सोनाड़ी देवी मंदिर के पास जंगल में एक तेंदुआ मृत पाया गया था। सूचना पर पहुंचे प्रभागीय वनाधिकारी पुष्प कुमार कांधला ने घटनास्थल व आसपास जांच करते हुए तेंदुए के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था।
विज्ञापन

मंगलवार को गोरखपुर चिड़ियाघर के डॉ. योगेश प्रताप सिंह के साथ डॉ. संतोष जायसवाल व डॉ. एसएन भट्ठ की टीम ने तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया। टीम ने अपनी रिपोर्ट वन विभाग को भेज दी। सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी पुष्प कुमार कांधला ने बताया कि रिपोर्ट में तेंदुए की मौत तार से गला कसने से होना बताया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------------
मुख्य वन संरक्षक ने घटनास्थल पर पहुंच देखी स्थिति
मुख्य वन संरक्षक पूर्वी वृत गोंडा एपी सिन्हा मंगलवार को जिले में पहुंचे। उन्होंने वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। प्रभागीय वनाधिकारी से घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा मामले में सघन जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

----------------------------------------------
भारतीय वन्यजीव ट्रस्ट की टीम ने भी किया मुआयना


भारतीय वन्यजीव ट्रस्ट के फील्ड ऑफिसर नवरोज ने बताया कि घटना की जानकारी सोमवार की रात को मिली। मंगलवार की सुबह घटनास्थल का मुआयना करने के बाद उन्होंने बताया कि तेंदुए की लंबाई करीब 1.20 मीटर तथा पूंछ समेत लंबाई करीब 2.30 मीटर थी।
-----------------------------------------------------
स्थानीय लोग उठा रहे विभागीय सक्रियता पर सवाल
स्थानीय स्तर पर प्रति वर्ष सामने आ रहे ऐसे मामलों पर लोगों ने वन विभाग की सक्रियता पर सवाल उठा रहे हैं। तेंदुए की गर्दन में कसे तार तथा उसकी जीभ बाहर निकलने वाली फोटो वायरल होने के बाद सभासद पवन वर्मा ने कहा कि वनकर्मियों की उदासीनता सामने आ रही है। तेंदुए की हत्या की गई है। वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी इसके प्रति लापरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed