{"_id":"618151c4a3bbe06a0d68a99d","slug":"leopard-again-seen-in-village-at-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: गांव में फिर दिखा तेंदुआ, छह दिन पहले एक महिला की ले ली थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: गांव में फिर दिखा तेंदुआ, छह दिन पहले एक महिला की ले ली थी जान
Tue, 02 Nov 2021 08:27 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 02 Nov 2021 08:27 PM IST
सार
अभी छह दिन पहले ही सरेह में घास काटने गई मदनपुर सुकरौली गांव की निवासी कोईली देवी पर अचानक तेंदुए ने हमलाकर मार डाला था। तभी से उसे पकड़ने का प्रयास चल रहा है, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
तेंदुए के पैर के निशान।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कुशीनगर में मदनपुर, सुकरौली गंव में सोमवार रात फिर से तेंदुआ दिखने से ग्रामीण भयभीत हैं। वन विभाग की टीम भी सक्रिय है। इस गांव की एक महिला को अभी छह दिन पहले ही एक तेंदुए ने मार डाला था। पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
सोमवार आधी रात को मदनपुर सुकरौली गांव के सुनार टोली के लोगों ने तेंदुआ देखा तो शोर मचाने लगे। शोर सुनते ही गांव के लोग लाठी-डंडा लेकर इकट्ठा हो गए। रेंजर खड्डा भी मौके पर पहुंच गए। इधर-उधर उसकी तलाश की गई, लेकिन तेंदुआ कहीं नहीं दिखा।
विज्ञापन
अभी छह दिन पहले ही सरेह में घास काटने गई मदनपुर सुकरौली गांव की निवासी कोईली देवी पर अचानक तेंदुए ने हमलाकर मार डाला था। तभी से उसे पकड़ने का प्रयास चल रहा है, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है। सोमवार रात में पुन: तेंदुए के देखे जाने के बाद लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन
रेंजर खड्डा वीके यादव ने बताया कि सोमवार आधी रात को मदनपुर सुकरौली गांव के सुनार टोली के लोगों ने तेंदुआ को देखने की बात बताई। ग्रामीणों ने बताया, उस स्थान पर एक पिंजरा लगाया गया है। तेंदुए को पकड़ने का प्रयास चल रहा है।