फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lekhpal bail application rejected due to allegation of tampering and forgery with revenue records

गोरखपुर: लेखपाल की जमानत अर्जी खारिज, राजस्व अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ व कूटरचना का है आरोप

Wed, 08 Sep 2021 10:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 08 Sep 2021 10:02 AM IST
सार

महराजगंज जिले के चौक थाना क्षेत्र के ग्राम मठिया मिश्रवलिया निवासी रामसनेही पर खजनी तहसील में लेखपाल रहते वक्त केस दर्ज हुआ था। 

विज्ञापन
Lekhpal bail application rejected due to allegation of tampering and forgery with revenue records
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में राजस्व अभिलेखों से छेड़छाड़ व कूटरचना करने के आरोपी एक लेखपाल की जमानत अर्जी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जय प्रकाश ने खारिज कर दी। महराजगंज जिले के चौक थाना क्षेत्र के ग्राम मठिया मिश्रवलिया निवासी रामसनेही पर खजनी तहसील में लेखपाल रहते वक्त केस दर्ज हुआ था। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता राम प्रकाश सिंह का कहना था कि उरुवा बाजार थाना क्षेत्र के बंजरिया निवासी वादी रामकृपाल यादव का मकान आबादी की जमीन में उत्तर पूरब ओर स्थित है। इसके सटे उत्तर भूमिधरी चकाउट की जमीन है। जिसमें वादी का मकान, चरन, नाद, खूंटा आदि बना हुआ है। लेखपाल पर आरोप है कि सरकारी अभिलेखों में फर्जी ढंग से आबादी के नक्शे में परिवर्तन करते हुए चकरोड दर्शा दिया गया है। लेखपाल पर राजस्व अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ व कूटरचना का आरोप है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयप्रकाश ने आरोप की गंभीरता को देखते हुए जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed