फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   lekhpal protest update in gorakhpur

गोरखपुर में पांच और लेखपाल सस्पेंड, 24 को सर्विस ब्रेक का नोटिस

Sat, 28 Dec 2019 10:47 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sat, 28 Dec 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
lekhpal protest update in gorakhpur
लेखपालों का धरना प्रदर्शन जारी। - फोटो : अमर उजाला
काम ठप कर लगातार 17 दिन से हड़ताल पर जमे लेखपालों के खिलाफ सख्ती बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को जिले के पांच और लेखपालों को निलंबित किए जाने के साथ ही 24 को सर्विस ब्रेक व नो-वर्क नो-पे का नोटिस दिया गया। अब तक कुल 32 लेखपालों को निलंबित और 605 को सर्विस ब्रेक का नोटिस दिया जा चुका है। उधर, लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने गोरखपुर मंदिर स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय जाकर अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा और मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी से मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने की मांग की।
विज्ञापन


लेखपाल संघ के अध्यक्ष नीलकंठ दूबे और मंत्री जगदीश प्रसाद का कहना है कि खुद के साथ ही तमाम विभागों का भी काम देखने वाले लेखपालों की समस्या से किसी का वास्ता नहीं रह गया है। समस्याओं का निस्तारण करने की बजाए शासन-प्रशासन जबरन उनकी आवाज दबाने में जुटा है, मगर लेखपाल पीछे नहीं हटने वाले।
विज्ञापन


हड़ताल से आमजन परेशान
लेखपालों की हड़ताल से अब संकट गहराता जा रहा है। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय और गोरखपुर विश्वविद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति के अलावा कई अन्य नौकरियों व प्रवेश आदि के लिए अभ्यर्थी जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर परेशान हैं। तमाम तरह के प्रमाण पत्र समेत मुख्यमंत्री संदर्भ, राजस्व परिषद, कमिश्नर और तहसील दिवस के करीब 24  हजार मामले लंबित हैं। सर्वाधिक परेशानी प्रमाण पत्रों को लेकर हो रही है। हड़ताल से मतदाता पुनरीक्षण अभियान भी प्रभावित हो रहा है। जिले के सभी 665 लेखपाल मतदाता अभियान के सुपरवाइजर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं लेखपालों की मांगें
वेतन विसंगति को ठीक करने, वेतनमान बढ़ाने, राजस्व निरीक्षक के पदों में वृद्धि, राजस्व निरीक्षक व नायब तहसीलदार पदों पर पदोन्नति एवं विभागीय परीक्षा के माध्यम से लेखपालों को अधिक अवसर प्रदान करने, पदनाम परिवर्तित कर लेखपाल के स्थान पर उप राजस्व निरीक्षक किए जाने, मोटर साइकिल भत्ता देने, पुरानी पेंशन बहाल करने के साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थियों के सत्यापन के लिए पारिश्रमिक उपलब्ध कराना आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed