फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Legal proceedings remained stalled for the entire week due to mourning, strikes, and holidays.

Gorakhpur News: शोक, हड़ताल और अवकाश से सप्ताहभर ठप रही पैरवी

Sun, 13 Sep 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 13 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Legal proceedings remained stalled for the entire week due to mourning, strikes, and holidays.
गोरखपुर। शोक, हड़ताल और अवकाश के चलते जिला न्यायालय में इस सप्ताह न्यायिक कार्य लगभग ठप रहा। छह सितंबर से अलग-अलग कारणों से अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इससे अदालतों में मुकदमों की पैरवी प्रभावित हुई और वादकारियों को तारीख लेकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सप्ताह की शुरुआत से ही अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण अदालतों में सामान्य दिनों की तरह पैरवी नहीं हो सकी। रविवार को राजघाट में चबूूतरे का छत गिरने से दो अधिवक्ताओं की मौत के कारण सोमवार से बुधवार तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं किए। इसके बाद एक और अधिवक्ता के निधन और एडवोकेट्स प्रोटेक्शन बिल की मांग को लेकर बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी अधिवक्ताओं ने मुकदमों की पैरवी नहीं की। शनिवार को अवकाश होने के कारण न्यायालय बंद रहा।
विज्ञापन

लगातार कई दिनों तक न्यायिक कार्य प्रभावित होने से लंबित मामलों की सुनवाई और अन्य न्यायिक प्रक्रियाओं पर भी असर पड़ा। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव के अनुसार, अलग-अलग परिस्थितियों के कारण इस सप्ताह न्यायिक गतिविधियां सामान्य नहीं रह सकीं। अब सोमवार से अधिवक्ता नियमित रूप से न्यायिक कार्य में शामिल होंगे। इसके साथ ही अदालतों में मुकदमों की पैरवी, सुनवाई और अन्य प्रक्रियाएं सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed