{"_id":"67feb3522945bd75560972a1","slug":"lecture-on-research-methodology-held-at-mgug-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-903280-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एमजीयूजी में रिसर्च मेथडोलॉजी पर हुआ व्याख्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एमजीयूजी में रिसर्च मेथडोलॉजी पर हुआ व्याख्यान
विज्ञापन
गोरखपुर। महायोगी गोरक्षनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के वाणिज्य संकाय के प्रबंधन विभाग की ओर से रिसर्च मेथडोलॉजी विषय पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता मारवाड़ी विश्वविद्यालय, राजकोट के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विकास कुमार ने लॉजिस्टिक्स के संदर्भ में सैंपलिंग और सैंपलिंग डिजाइन विषय पर छात्रों का मार्गदर्शन किया।
डॉ. विकास ने यह स्पष्ट किया कि एक सुव्यवस्थित सैंपलिंग डिजाइन किस प्रकार लॉजिस्टिक्स अध्ययनों में सटीकता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करता है। उन्होंने वास्तविक लॉजिस्टिक्स परिदृश्यों से उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रभावशाली सैंपलिंग रणनीति कैसे सप्लाई चेन प्रदर्शन को अनुकूलित कर लागत में कमी ला सकती है। साथ ही संचालन की दक्षता में वृद्धि कर सकती है। इस अवसर पर प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ. तरुण श्याम, रवि निषाद सहित कई संकाय सदस्य और विद्यार्थी शामिल हुए।