फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Learning tricks of self-defense in Amar Ujala Aparajita program will boost morale of daughters

Gorakhpur News: अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम में आत्मरक्षा का गुर सीख बुलंद होगा बेटियों का हौसला

Wed, 23 Nov 2022 10:18 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 23 Nov 2022 10:18 AM IST
सार

 अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत बक्शीपुर स्थित दयानंद कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन ताइक्वांडो कोच विशाल कुमार ने कहीं।

विज्ञापन
Learning tricks of self-defense in Amar Ujala Aparajita program will boost morale of daughters
अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 बेटियां भी समाज में बराबरी की हकदार हैं। आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर से बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ता है। ये बातें अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत बक्शीपुर स्थित दयानंद कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन ताइक्वांडो कोच विशाल कुमार ने कहीं। प्रशिक्षण के दौरान कोच और उनकी टीम ने बेटियों को दुश्मन पर काबू पाने की आसान तकनीक बताई। साथ ही विपरीत परिस्थितियों में पेन, चाबी, हेयर पिन को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करना सिखाया।
विज्ञापन


शिविर में 208 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। स्कूल की प्रधानाचार्य रमा रानी जायसवाल ने कहा कि आत्मरक्षा का गुर सीखकर बेटियों का हौसला बढ़ा है। संचालन नीलम मिश्रा ने किया। स्नेहलता कुशवाहा ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्चना, रंजना ठाकुर, ममता मझवार, नीतू मल्ल, सना परवीन, पूनम, अंजना, सीमा, वर्णिता कुमारी ने सराहनीय भूमिका निभाई।
विज्ञापन


ये बोलीं छात्राएं
प्रशिक्षकों ने आत्मरक्षा के गुर सिखाए हैं। लाठी-डंडा के वार तक को तकनीक के माध्यम से बेकार किया जा सकता है। प्रतिदिन इसका अभ्यास कर के खुद को मजबूत बनाऊंगी। - नेहा यादव, कक्षा-9
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज में बेटियों की स्थिति में काफी बदलाव हुआ है। आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में आत्मविश्वास से आगे बढ़ने का मंत्र मिला है। किसी भी चुनौती में हिम्मत नहीं हारना है। - ज्योति साहनी, कक्षा-10
आत्मरक्षा शिविर ने आत्मविश्वास बढ़ाया है। आत्मरक्षा का गुर सीखकर हौसला बढ़ा है। इस तरह के आयोजन निश्चित ही बेटियों को सशक्त बनाने का कार्य करेगा। - प्रिया जायसवाल, कक्षा-11

आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर से हम लोगों का हौसला बढ़ा है। सात दिन में शोहदों को धूल चटाने में पारंगत हो जाएंगे। इस तरह के कार्यक्रम प्रत्येक विद्यालय में होने चाहिए। - महक वर्मा, कक्षा- 11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed