{"_id":"697a6141ee745ec2e20e8b58","slug":"leaders-of-various-parties-expressed-grief-over-the-demise-of-maharashtra-deputy-chief-minister-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1211369-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री के निधन पर विभिन्न दलों के नेताओं ने जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री के निधन पर विभिन्न दलों के नेताओं ने जताया शोक
विज्ञापन
गोरखपुर। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार के निधन पर विभिन्न राजनैतिक दलों व सामाजिक संगठनों के नेताओं ने शोक प्रकट किया है। कहा कि उनका निधन अतयंत दुखद व पीड़ादायक है।
बिस्मिल पार्क में राकांपा के राष्ट्रीय महासचिव आरपी सैनी की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। इसमें गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम सिंह ने अजित पवार को कुशल राजनेता और उत्तर भारतीयों का सहयोगी बताया। कहा कि उनका असमय जाना भारतीय राजनीति के लिए बहुत ही दुखद पल है। राधेश्याम सेहरा ने कहा कि उनका कद महाराष्ट्र की राजनीति में काफी बड़ा था। श्रद्धांजलि देने वालों में बसपा नेता ओम नारायण पांडेय, अजय सिंह, गौतम लाल, इस्रावती देवी, पिंकी परवीन, कल्याण निषाद, हरिओम, शिवा सैनी, जगत नारायण, स़ुप्रीत गांगुली आदि शामिल थे। संवाद