फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Leader of Opposition Mata Prasad made serious allegations against BJP during his visit to Gorakhpur.

भाजपा को ले डूबेगी महंगाई: गोरखपुर में बोले माता प्रसाद, पूंजीपतियों के लिए बढ़ रहे डीजल-पेट्रोल के दाम

Wed, 27 May 2026 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 27 May 2026 01:20 AM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि यह सरकार जनता के भरोसे नहीं भगवान भरोसे है। यह पूंजीपतियों की सरकार है और उनको लाभ पहुंचाने के लिए लगातार डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। जब डीजल और पेट्रोल के दाम कम थे तब उसे कम नहीं किया गया और आज जब बढ़ रहे हैं तो कीमतें बढ़ाई जा रही हैं।

विज्ञापन
Leader of Opposition Mata Prasad made serious allegations against BJP during his visit to Gorakhpur.
माता प्रसाद पांडेय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरा। कहा कि आज देश और प्रदेश की जनता त्रस्त है। सरकार महंगाई के नाम पर जनता को बाकायदा लूटने का काम कर रही है। यही महंगाई भाजपा सरकार को ले डूबेगी और सपा सत्ता में लौटेगी।

विज्ञापन


गोरखपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय मंगलवार को सपा के पूर्व पार्षद श्याम यादव से मंडलीय कारागार में मिलने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने अखिलेश यादव के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार में फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं और इसको लेकर वह सदन में भी सवाल उठ चुके हैं।

विज्ञापन

डीजल और पेट्रोल के मुद्दे पर कहा कि यह लोग कह रहे थे कि उनके पास एक साल का डीजल-पेट्रोल और गैस है लेकिन आज क्या स्थिति है सबको पता है। उन्होंने कहा कि यह सरकार जनता के भरोसे नहीं भगवान भरोसे है। यह पूंजीपतियों की सरकार है और उनको लाभ पहुंचाने के लिए लगातार डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं।

जब डीजल और पेट्रोल के दाम कम थे तब उसे कम नहीं किया गया और आज जब बढ़ रहे हैं तो कीमतें बढ़ाई जा रही हैं। इसके पहले जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, एमएलसी प्रत्याशी कमलेश यादव, रामनाथ यादव, अवधेश यादव, प्रहलाद यादव, विजय बहादुर यादव, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, मिर्जा कादिर बेग आदि ने नेता प्रतिपक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed