फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Law students visited the district jail and studied.

Gorakhpur News: विधि छात्रों ने जिला कारागार का भ्रमण कर किया अध्ययन

Fri, 28 Nov 2025 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Law students visited the district jail and studied.
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के एलएलबी पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने संविधान दिवस के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को जिला कारागार का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जेल मैनुअल व कैदियों की दिनचर्या आदि का अध्ययन किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डीके पांडेय ने विद्यार्थियों को कारागार की संरचना, सुरक्षा व्यवस्था, न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े प्रावधानों और कैदियों के अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। छात्रों को बिस्मिल स्मारक, बिस्मिल बैरक, नेहरू बैरक सहित विभिन्न बैरकों में पहुंचकर उसके बारे में जानकारी ली। वहां उन्होंने कैदियों की जीवनचर्या, व्यवहार सुधार प्रयासों एवं पुनर्वास गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान कैदियों को विधिक सहायता विकल्पों की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. सुमन लता चौधरी, डॉ. हरिश्चंद्र पांडेय, अमित दूबे, राम कृष्ण त्रिपाठी, डॉ. जेपी आर्य, डॉ. पंकज सिंह एवं प्रत्युष यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed