फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lathis fired at former head and opposition, two injured

Gorakhpur News: पूर्व प्रधान और विपक्षी में चलीं लाठियां, दो घायल

Mon, 19 Jun 2023 07:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 07:15 PM IST
विज्ञापन
Lathis fired at former head and opposition, two injured
- हरपुर बुदहट इलाके में जमीन विवाद में हुई घटना, दोनों पक्ष से आठ लोगों पर केस दर्ज किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के गुल्टही में जमीन विवाद को लेकर सोमवार को गांव के पूर्व प्रधान रामरेखा पासवान और उनके विपक्षी हरिराम के परिवार के बीच जमकर लाठियां चलीं, जिसमें दोनों पक्ष से एक-एक लोग को गंभीर चोट आई है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, रामरेखा पासवान का जमीन का विवाद लंबे समय से हरिराम से चल रहा है। इसी जमीन के विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। मारपीट में पूर्व प्रधान के भाई पन्नेलाल और दूसरे पक्ष से हरिराम के भाई मनोज के सिर में चोट आई। पुलिस ने दोनों पक्ष से घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान रामरेखा पासवान की तहरीर पर हरिराम, हरिलाल, मोती और मनोज को गैर इरादतन हत्या की कोशिश, मारपीट व धमकी देने का आरोपी बनाया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष से हरिराम की तहरीर पर पूर्व प्रधान रामरेखा उनके भाई पन्नेलाल पासवान, किशन और गणेश पासवान पर केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed