फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   latest news,gorakhpur bawal

गोरखपुर में बवाल के एक और आरोपित को पुलिस ने उठाया

Sun, 29 Dec 2019 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
latest news,gorakhpur bawal
गोरखपुर में बवाल के एक और आरोपित को पुलिस ने उठाया
विज्ञापन

गोरखपुर। 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद जुलूस निकालकर बवाल करने के एक और आरोपित को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी से निकाली गई फोटो के आधार पर आरोपित की पहचान की गई। हालांकि पुलिस ने उसका अभी शांतिभंग में ही चालान किया है। उधर, संपत्ति जब्त करने का नोटिस पुलिस को नहीं मिल सका है। कोतवाली पुलिस का कहना है नोटिस मिलते ही आरोपितों के घरों पर चस्पा किया जाएगा।
पकड़े गए आरोपित की पहचान गोलघर निवासी आरिफ पुत्र सियाकत के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक 20 दिसंबर को वबाल के बाद पुलिस ने मामले में दो मुकदमे दर्ज किए हैं। कोतवाली की तहरीर पर 36 नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान तीन और नाम सामने आए थे और पांच लोगों को इसमें से जेल भेजा जा चुका है। अन्य आरोपित फरार चल रहे हैं। दूसरा मुकदमा चौकी इंचार्ज नखास की तहरीर पर धारा 144 उल्लंघन का दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद पुलिस हर आरोपी की पहचान कर कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत शनिवार को पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन के आरोपित आरिफ को गिरफ्तार कर लिया। सीओ कोतवाली वीपी सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ शांतिभंग की धारा में केस दर्ज किया गया है। अभी संपत्ति जब्ती का नोटिस नहीं मिला है। नोटिस आते ही आरोपितों के घरों पर चस्पा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांत रहा माहौल पर गश्त पर रही फोर्स
कोतवाली इलाके में शनिवार को फोर्स गश्त पर रही। हालांकि शुक्रवार को ही माहौल शांत हो गया था लेकिन पुलिस अपनी ओर से अभी सक्रिय है ताकि कोई भी उत्पाती माहौल में खलल न डाल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed