फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Last night, a newborn was abandoned in AIIMS police station area of Gorakhpur news in hindi

गोरखपुर की घटना: सीने से लगाने के बजाय... रात के अंधेरे में नवजात को बेंच पर छोड़ा, चुपचाप चले गए कार सवार

Thu, 03 Jul 2025 12:51 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 03 Jul 2025 12:51 PM IST
सार

एम्स थाना के रजही वनटांगिया खाले टोला के पास चाय की दुकान पर मंगलवार की देर रात चारपहिया से कुछ लोग पहुंचे। इसके बाद एक नवजात को निकालकर दुकान के बेंच पर रखकर चले गए। पुलिस की जांच में मंगलवार की रात एक कार को दुकान के पास जाते देखा गया।

विज्ञापन
Last night, a newborn was abandoned in AIIMS police station area of Gorakhpur news in hindi
नवजात को छोड़कर चले गए - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सीने से लगाने के बजाय नवजात को वनटांगिया खाले टोला के पास चाय की एक दुकान के बेंच पर रखकर मंगलवार की रात एक कार से आए कुछ लोग चले गए। नवजात का सिर सामान्य बच्चों से बड़ा है। बुधवार की सुबह आसपास के लोगों ने देखा।

विज्ञापन


उनकी सूचना पर पहुंची पीआरवी और एम्स थाना पुलिस ने उसे एम्स में भर्ती कराया, जहां से उसे बीआरडी मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। चाइल्डलाइन की टीम उसकी देखरेख कर रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस कार की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एम्स थाना के रजही वनटांगिया खाले टोला के पास चाय की दुकान पर मंगलवार की देर रात चारपहिया से कुछ लोग पहुंचे। इसके बाद एक नवजात को निकालकर दुकान के बेंच पर रखकर चले गए। पुलिस की जांच में मंगलवार की रात एक कार को दुकान के पास जाते देखा गया। बुधवार की सुबह बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पास के कालीचरण और मीरा देवी वहां पहुंचे। उन्होंने बच्चे को उठाया और डायल 112 पर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने नवजात को देखने के बाद एम्स थाने पर कॉल किया। यहां से मौके पर पहुंची टीम दोनों ग्रामीण के साथ नवजात को लेकर दोपहर 12:30 बजे एम्स पहुंची। यहां पुलिस के दबाव में बच्चे का पर्ची बनवाकर उसे भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर चाइल्डलाइन की टीम भी एम्स पहुंच गई।


दोपहर दो बजे के बाद एम्स के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नवजात को बीआरडी मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, नवजात का सिर सामान्य से ज्यादा बड़ा है। उसका ऑपरेशन करना होगा।
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि चाइल्डलाइन की टीम नवजात की देखरेख कर रही है। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस कार की पहचान कर तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed