{"_id":"611cbab08ebc3e42d1469927","slug":"laser-show-will-be-run-twice-on-naya-savera-of-ramgarh-tal-for-convenience-of-tourists","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगढ़ताल: अब दो बार होगा लेजर शो, देखने के लिए पर्यटकों को चुकानी होगी ये कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगढ़ताल: अब दो बार होगा लेजर शो, देखने के लिए पर्यटकों को चुकानी होगी ये कीमत
Wed, 18 Aug 2021 01:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:15 PM IST
सार
नया सवेरा पर आने के लिए देना होगा 10 रुपये प्रवेश शुल्क, 100 रुपये में महीना और 500 रुपये में साल भर का मिलेगा पास।
विज्ञापन
रामगढ़ताल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर विकास प्राधिकरण द्वारा रामगढ़ताल के नया सवेरा पर लेजर शो का संचालन दो बार किया जाएगा। गर्मी के मौसम में संचालन का समय शाम 7 बजे एवं 8:30 बजे होगा एवं सर्दियों के मौसम (1 नवम्बर से 28 फरवरी तक) में संचालन का समय 6 बजे एवं 7:30 बजे होगा। पर्यटकों को नया सवेरा पर ज्यादा से ज्यादा मनोरंजन के साथ ही सुविधाएं भी मिले, इसे लेकर उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने कई जरूरी निर्देश जारी किए हैं।
लेजर शो सीढ़ी पर बैठकर देखने वाले लोगों को 25 रुपये एवं कुर्सी की सुविधा के लिए 50 रुपये का शुल्क देना होगा। यही नहीं अब नया सवेरा पर आने वाले पर्यटकों को प्रवेश शुल्क के रूप में एक दिन का 10 रुपये का टिकट लेना होगा एवं एक माह का 100 रुपये और एक साल का 500 रुपये का शुल्क जमा कराकर पास जारी किया जाएगा।
सुरक्षा के लिए लगेगा सीसीटीवी कैमरा
नया सवेरा के कोने- कोने पर सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। आने- जाने वालों को दिक्कत न हो इसलिए पार्किंग में ही सभी की गाड़ियां पार्क कराई जाएंगी।
विज्ञापन
सफाई की होगी स्थाई व्यवस्था
नया सवेरा गेट पर प्राधिकरण द्वारा पेय जल की व्यवस्था भी कराई जाएगी। साथ ही सफाई की भी स्थाई व्यवस्था की जाएगी। जब तक सफाई के लिए टेंडर नहीं हो जाता, प्राधिकरण तब तक नगर निगम के सहयोग से एक महीने तक सफाई कराएगा।