{"_id":"5f1541297f38d863e7304640","slug":"landslides-in-nepal-close-pokhara-sonauli-and-kathmandu-routes","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में भूस्खलन से पोखरा, सोनौली और काठमांडू मार्ग बंद, कई वाहन फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में भूस्खलन से पोखरा, सोनौली और काठमांडू मार्ग बंद, कई वाहन फंसे
Mon, 20 Jul 2020 01:52 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 20 Jul 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
नेपाल में सड़क मार्ग पर भूस्खलन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-नेपाल सीमा सोनौली से नेपाल पोखरा और काठमांडू जाने वाले सभी सड़क मार्ग भूस्खलन होने के कारण बंद हो गए हैं। पोखरा और बुटवल दाउनने एवं मुगलिंग के बीच रास्ते में पिछले 15 दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से हुए भूस्खलन से सड़क मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। चौबीस घंटे से फंसे यात्रियों को पहाड़ी के ऊपर से पैदल निकाला गया। बता दें कि सोमवार की सुबह 5 बजे नेपाल में तेज बारिश के बीच सोनौली पोखरा मार्ग पर पाल्पा महानगर पालिका के आगे मुख्य सड़क पर करीब चार किलोमीटर के दायरे में भूस्खलन हो गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- गोरखपुर जिले में उफान पर घाघरा नदी, कुआनो ने भी बढ़ाई लोगों की चिंता, तस्वीरें
विज्ञापन
जिससे सड़क के बीच में कई वाहन फंस गए हैं। जिन्हें निकालने के लिए नेपाल पुलिस मशीन लगाकर मलबा हटाने में जुट गई है। इसी तरह रविवार की रात नारायण घाट मुगलिंग और दाउनने के बीच सड़क पर जगह-जगह पहाड़ों से टूट कर मलबा सड़क को जाम कर दिया है।
पाल्पा पुलिस डीएसपी मदन गिरी ने बताया कि सुबह 5 बजे हुए भूस्खलन से करीब 4 किलोमीटर सड़क जाम है। साथ ही मुगलिंग में भूस्खलन हुआ है। पुलिस राहत बचाव कार्य मे जुटी है। जल्द ही रास्ता खुल जाएगा।