फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Landslide in Nepal closes Pokhara-Sonauli route

नेपाल में भूस्खलन से पोखरा-सोनौली मार्ग बंद, रास्ते में फंसे यात्री, बचाव कार्य जारी

Wed, 23 Sep 2020 02:57 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 23 Sep 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
Landslide in Nepal closes Pokhara-Sonauli route
नेपाल में सड़क मार्ग पर भूस्खलन। - फोटो : अमर उजाला।
भारत नेपाल सीमा सोनौली से पोखरा जाने वाला मार्ग पर भूस्खलन होने से रास्ता बंद हो गया है। बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पाल्पा के टीना में बड़े-बड़े चट्टान सड़क पर आ गिरे। जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया है।
विज्ञापन


सैकड़ों भारतीय एवं नेपाली मालवाहक वाहन रास्ते मे फंस गए हैं। फंसे यात्रियों को पहाड़ी के ऊपर से पैदल निकाला गया। पुलिस राहत बचाव कार्य में जुट गई है।

बुधवार की सुबह आठ बजे सोनौली-तानसेन मार्ग खंड अवरुद्ध हो गया नेपाल में मंगलवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण पाल्पा के टीना गांवपालिका-5 में कालीमाटी पर पत्थरों से एक भूस्खलन हुआ। जिसमें दोनों तरफ से आवागमन बंद हो गया है। दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया है।
विज्ञापन


बारिश से लगातार पहाड़ों से चट्टान टूट कर गिर रहे हैं। लोग रास्ते मे फंस गए है। जिन्हें नेपाल पुलिस ने पहाड़ी के ऊपर से पैदल निकालने का प्रयास कर रही है। पुलिस राहत कार्य मे जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुटवल पुलिस डीएसपी भीमलाल भटराई ने बताया कि पाल्पा भूस्खलन से मलबा हटाने के लिए यातायात विभाग के पुलिस लगे है। जल्द ही रास्ता खुल जाएगा। रास्ते मे फंसे यात्रियों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed