{"_id":"60f3b4518ebc3e79b8795dab","slug":"land-received-for-state-first-institute-of-hotel-management-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: प्रदेश के पहले स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के लिए मिली जमीन, जानिए कहां होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: प्रदेश के पहले स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के लिए मिली जमीन, जानिए कहां होगा निर्माण
Sun, 18 Jul 2021 10:27 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:27 AM IST
सार
पिपराइच ब्लॉक के अगया गांव में पांच एकड़ जमीन इंस्टीट्यूट के नाम की गई, पहले चिलुआताल में देखी गई थी जमीन।
विज्ञापन
गोरखपुर डीएम के. विजयेंद्र पांडियन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के पहले स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के लिए पिपराइच ब्लॉक के अगया गांव में पांच एकड़ जमीन इंस्टीट्यूट के नाम अंकित कर दी गई है। इसकी सूचना शासन को भी उपलब्ध करा दी गई है। प्रशासन का कहना है कि सड़क के किनारे स्थित यह जमीन आवागमन की दृष्टि से काफी अच्छी है। माना जा रहा है अब जल्द ही इंस्टीट्यूट का शिलान्यास हो सकता है। इसका संचालन पर्यटन विभाग करेगा।
विज्ञापन
बता दें कि मार्च 2021 में ही इस इंस्टीट्यूट की स्थापना का निर्णय हो गया था। इसके लिए जिला प्रशासन ने पहले चिलुआताल के सामने पांच एकड़ जमीन चिह्नित की थी। बाद में पिपराइच के अगया गांव की जमीन ज्यादा मुफीद पाई गई। इस इंस्टीट्यूट का निर्माण एवं संचालन पर्यटन विभाग की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
राज्य सरकार की तरफ से स्थापित किए जाने वाले इस संस्थान में प्रवेश लेने वाले छात्रों को कम खर्च पर होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। इससे न केवल गोरखपुर, बल्कि पूरे पूर्वांचल समेत बिहार से सटे जिलों व नेपाल के विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
स्थानीय होटलों से होगा अनुबंध
गोरखपुर में प्रस्तावित इस इंस्टीट्यूट में शुरू में 400 से अधिक छात्र-छात्राओं को पढ़ाने की व्यवस्था होगी। शहर के होटलों के साथ इस संस्थान का अनुबंध भी होगा। संस्थान में होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में डिप्लोमा से लेकर बैचलर एवं मास्टर डिग्री तक के पाठ्यक्रम संचालित होंगे। सरकारी संस्थान होने के कारण यहां फीस भी कम होगी। संस्थान में सभी शिक्षकों से लेकर सभी कर्मचारियों की नियुक्ति नियमित होगी और सभी सरकारी पे रोल पर होंगे।
गोरखपुर डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि जिले में प्रस्तावित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के लिए जमीन चिह्नित कर इंस्टीट्यूट के नाम कर दिया गया है। इस संस्थान के शुरू होने से युवाओं को काफी फायदा होगा।