{"_id":"6417e8d47c5bd37c5700e127","slug":"land-mafia-wanted-to-sell-ramraksha-land-in-gorakhpur-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: रामरक्षा की जमीन को बिकवाना चाहते थे भू-माफिया, नहीं देने पर मारपीट और चोट लगने से चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: रामरक्षा की जमीन को बिकवाना चाहते थे भू-माफिया, नहीं देने पर मारपीट और चोट लगने से चली गई जान
Mon, 20 Mar 2023 10:38 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 20 Mar 2023 10:38 AM IST
सार
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
तिवारीपुर में हत्या के विरोध में जाम लगाए लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में रामरक्षा निषाद की हत्या के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है। उनकी जमीन को गांव के ही कुछ लोग हड़पना चाहते थे। नहीं देने पर उनकी ऐसी पिटाई की कि जान चली गई। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रामरक्षा की पत्नी द्रोपदी ने बताया कि गांव के कुछ लोग हमारी जमीन हड़पना चाहते हैं। इसीलिए मेरे पति का गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। पति जमीन बेचना नहीं चाहते थे। भू-माफिया जबरन हड़पना चाहते थे।
विज्ञापन
उन्होंने आशंका जताई कि इसी विवाद में उनके पति को मारा-पीटा गया, जिससे उनकी मौत हो गई। रामरक्षा के परिवार में पत्नी के अलावा का एक बेटा और एक बेटी है। बुजुर्ग माता-पिता और एक भाई की मौत हो चुकी है। रामरक्षा ही परिवार का खर्च चलाते थे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी कर सकते हैं खोराबार आवासीय व मेडिसिटी योजना का शिलान्यास, अप्रैल से होगी बुकिंग शुरू
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
वैकल्पिक मार्ग से गए लोग
कार्रवाई की मांग को लेकर जिस जगह पर रामरक्षा के परिजनों ने जाम लगाया गया था, उधर बंधा होने की वजह से ज्यादा आवागमन नहीं होता है। फिर भी जाम की वजह से स्थानीय लोग फंस गए और परेशान रहे। इसके बाद लोगों ने वैकल्पिक मार्ग से आवागमन किया। पुलिस इस दौरान लोगों को उधर न जाने की सलाह देती रही।