{"_id":"64a6672ed45815665907ab27","slug":"land-mafia-ramgopal-surrendered-in-court-by-dodging-police-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Top Mafia: पुलिस को चकमा देकर भू-माफिया रामगोपाल ने किया कोर्ट मे सरेंडर, दर्ज हैं कई केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Top Mafia: पुलिस को चकमा देकर भू-माफिया रामगोपाल ने किया कोर्ट मे सरेंडर, दर्ज हैं कई केस
Thu, 06 Jul 2023 12:33 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी चौरीचौरा।
संवाद न्यूज एजेंसी चौरीचौरा।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:33 PM IST
सार
पीड़ित का कहना है कि रामगोपाल ने दो बैंकों के चेक दिए, जो बाउंस हो गए। उसके घर रुपये मांगने गया तो उसके रिश्तेदार ने बेहोश कर हाथ-पैर बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया। शोर मचाने पर पिटाई की और रुपये मांगने पर हत्या करने की धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुकामी थाना क्षेत्र के डुमरी खास निवासी रामगोपाल यादव ने पुलिस को चकमा देकर बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। रामगोपाल और उसके साथियों पर जमीन के कारोबार में धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी, जमीन दिलाने के नाम पर पैसा हड़पने समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, रामगोपाल अपने सहयोगियों के साथ जमीन का कारोबार करता है। आरोप है कि कई लोगों से जमीन दिलाने के नाम पर रुपये हड़प लिए हैं। पंसरही निवासी रामसजन पुत्र भूलोट ने आरोप लगाया था कि 19 फरवरी 2022 को डुमरी खास में स्थित उसकी जमीन को खरीदने के लिए रामगोपाल ने 18 लाख रुपये में सौदा तय किया और दो लाख रुपए एडवांस दिए। बाद में जमीन अपने एक रिश्तेदार के नाम बैनामा करा लिया।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर आएंगे पीएम मोदी: PM की सुरक्षा ऐसी की परिंदा भी पर न मार सके, हर जगह तैनात रहेंगे स्नाइपर
विज्ञापन
पीड़ित का कहना है कि रामगोपाल ने दो बैंकों के चेक दिए, जो बाउंस हो गए। उसके घर रुपये मांगने गया तो उसके रिश्तेदार ने बेहोश कर हाथ-पैर बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया। शोर मचाने पर पिटाई की और रुपये मांगने पर हत्या करने की धमकी दी। बेहोश होने पर निबियहवा रेलवे क्राॅसिंग के पास सतहवा में छोड़ दिया।
रामसजन की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने रामगोपाल यादव, शिवसागर यादव व दो अज्ञात पर धोखाधड़ी, गबन, मारपीट, जानमाल की धमकी समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। रामगोपाल और उसे साथियों पर पहले से तीन केस दर्ज हैं। सीओ चौरीचौरा मानुष पारिक ने बताया कि रामगोपाल पुलिस के शिकंज से परेशान होकर बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन