{"_id":"64f83409be6044a95b09cb6d","slug":"land-mafia-kamlesh-on-remand-along-with-his-associates-now-police-search-his-wife-2023-09-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: भू-माफिया कमलेश अपने साथियों के साथ रिमांड पर, अब पत्नी की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: भू-माफिया कमलेश अपने साथियों के साथ रिमांड पर, अब पत्नी की तलाश
Wed, 06 Sep 2023 01:44 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 06 Sep 2023 01:44 PM IST
सार
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि पुलिस जमीन की जालसाजी करने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ जल्द चार्जशीट दाखिल करेगी। आरोपियों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई कर उनकी अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों को भी कानूनी रूप से जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
सीलिंग की जमीन बेचकर कॉलेज के मालिक बने भूमाफिया कमलेश यादव, उसके साथी दीनानाथ और अन्य को पांच मामलों में रिमांड पर लिया गया है। पुलिस की ओर से शासकीय अधिवक्ता ने कोर्ट को कमलेश व उसकी साथियों की करतूत बताई है।
विज्ञापन
उधर, अन्य मामलों में रिमांड लेने के साथ ही नामजद आरोपी कमलेश की पत्नी की भी पुलिस ने अब तलाश शुरू कर दी है। पुलिस जल्द से जल्द इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर गैंगस्टर की तैयारी में है, ताकि अवैध कमाई से अर्जित संपत्ति जब्त की जा सके।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, एम्स इलाके के रहने वाले कमलेश पर अब तक पुलिस ने नौ केस दर्ज किए हैं। कमलेश ने कुसम्ही, रुद्रापुर इलाके में सीलिंग की बहुत सी जमीन को फर्जी तरीके से बैनामा कराकर धन कमाया है। एक सैनिक की पत्नी के केस दर्ज कराने के बाद नौ लोग सामने आए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: होटल-रेस्टोरेंट हब के सहारे, जुहू-चौपाटी के जैसे होंगे रामगढ़ताल के किनारे
अब भी पुलिस उसके खिलाफ क्षेत्र में प्रचार-प्रसार कराती है कि अगर किसी और से उसने ठगी की है तो वे भी थाने आकर केस दर्ज करा सकते हैं। भूमाफिया पर शिकंजा कसते हुए पुलिस दर्ज हर केस में रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी दे रही है। अब तक पांच मामलों में पुलिस रिमांड हासिल कर चुकी है। खबर है कि चार अन्य मामलों में भी फाइल तैयार है। जल्द ही उसमें भी पुलिस रिमांड हासिल कर लेगी। इसके बाद साक्ष्यों के साथ चार्जशीट दाखिल कर गैंगस्टर की कार्रवाई करेगी।
इसे भी पढ़ें: दो दोस्तों की डूबने से हुई है मौत: चिलुआताल पर ठहर गई थीं सबकी नजरें, शव बाहर आया तो टूट गईं उम्मीदें