फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Land fraud case against 12 including Saraf

Gorakhpur News: सराफ समेत 12 पर जमीन की जालसाजी का केस

Wed, 15 May 2024 04:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Land fraud case against 12 including Saraf
गोरखपुर। जमीन की जालसाजी के मामले में हिंदी बाजार के सराफा व्यापारी कृष्णा कुंज, मियां बाजार के रमन कुमार, नीरज कुमार और रोहित कुमार समेत 10-12 अज्ञात के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को कोतवाली थाने में जालसाजी, आपराधिक साजिश समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। पुर्दिलपुर की रहने वाली पीड़ित शर्मिला घोष के प्रार्थनापत्र पर कोर्ट ने 10 मई को केस दर्ज करने का आदेश दिया था। साथ ही एक सप्ताह के अंदर एफआईआर की कॉपी पुलिस को कोर्ट में भी पेश करना है।
विज्ञापन




शर्मिला घोष ने बताया कि उनके बाबा खगेंद्र नाथ घोष ने पुर्दिलपुर में 1938 में घर बनवाया था। पूर्वजों की मौत के बाद शर्मिला घोष का नाम भवन पर दर्ज चला आ रहा है। शर्मिला का आरोप है कि उनके 1402 वर्ग फिट मकान और 5000 वर्ग फिट खाली जमीन को हड़पने के लिए सराफ परिवार ने फर्जी व्यक्ति खड़ाकर 31 मई को रजिस्ट्री बैनामा तैयार करवा लिया।
विज्ञापन




आरोप है कि फर्जी बैनामा के आधार पर पुश्तैनी मकान पर मिलीभगत कर नगर निगम में भी अपना नाम भी दर्ज करवा लिया गया। अवैध रूप से कागजों में नाम चढ़वाने के बाद आरोपियों की तरफ से आए दिन विधि विरुद्ध तरीके से बेदखल कर भवन व जमीन पर कब्जा करने की धमकी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




घर में घुसकर मारने की दी गई थी धमकी



शर्मिला का आरोप है कि दो सितंबर 2022 को सराफा व्यापारी 10-12 लोगों के साथ घर में घुस गया। धमकी देने लगा कि यहां से भाग जाओ वरना परिवार समेत इसी घर में दफन कर देंगे। आस-पास के लोगों ने बीचबचाव किया। इसकी सूचना पीड़िता ने 112 पर भी दी। आरोप है कि इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed