{"_id":"64e6637d94639e994c0a2f77","slug":"land-disput-solf-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-281638-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जमीन का मामला सुलझा, अब काम में आएगी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जमीन का मामला सुलझा, अब काम में आएगी तेजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के लिए अधिग्रहित क्षेत्र में जमीन के मुआवजे का मामला सुलझने के बाद काम में तेजी आएगी। जीडीए की ओर से विकास कार्य जल्द ही शुरू कराए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि जमीनों के मुआवजा का भुगतान कराने की प्रक्रिया तेजी से पूरी कराई जाएगी।
खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के अधिग्रहित क्षेत्र में मकानों को बचाने और जमीनों के उचित मुआवजा की मांग स्थानीय लोगों ने उठाई थी। इस मामले में लोगों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इसके बाद पहले चरण में मकानों का मामला सुलझाया गया। दूसरे चरण में मंगलवार को काश्तकारों ने सीएम योगी से गोरखनाथ मंदिर में मिलकर जमीनों का उचित मुआवजा देने की मांग की। इस पर सीएम ने जल्द से जल्द उचित मुआवजा देने की कार्यवाही पूरी कराने को कहा। सीएम के निर्देश के बाद जीडीए अधिकारी विकास कार्य की गति बढ़ाने की तैयारी में जुट गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही योजना से संबंधित आगे की कार्रवाई भी शुरू हो जाएगी।
परियोजना से संबंधित कार्य कराए जा रहे हैं। काश्तकारों के मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया भी जल्द से जल्द पूरी कराए जाने को लेकर कार्रवाई की जा रही है। -उदय प्रताप सिंह, सचिव, जीडीए
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
रिंग रोड: सराय गुलरिहा में हुआ समतलीकरण
गोरखपुर/जगदीशपुर। जंगल कौड़िया-जगदीशपुर रिंग रोड के लिए जमीनों का समतलीकरण कार्य बुधवार को जारी रहा। एनएचएआई और राजस्वकर्मियों की मौजूदगी में सराय गुलरिहा में डेढ़ किमी सड़क का समतलीकरण करने के साथ साफ-सफाई कराई गई। एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक भावेश अग्रवाल ने बताया कि रिंग रोड के लिए अधिग्रहित जमीनों का समतलीकरण कराया जा रहा है। पानी बरसने पर काम प्रभावित हो रहा है। लेकिन इसे जारी रखा जाएगा। रिंग रोड के लिए 26 गांवों की जमीन एनएचएआई ने अधिग्रहित किया है। अपनी जमीनों का अधिक मुआवजा मांग रहे 1700 से अधिक किसानों ने आर्बिट्रेशन (न्यायिक मध्यस्थता) दाखिल किया है। संवाद