{"_id":"64b44bcb775c015e58012d9c","slug":"land-componcation-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-242302-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: किसानों के साथ जनसुनवाई करेगा गीडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: किसानों के साथ जनसुनवाई करेगा गीडा
Mon, 17 Jul 2023 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 17 Jul 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले में जमीन अधिग्रहण को लेकर चल रहे विवादों से गीडा प्रशासन ने सबक लिया है। गीडा की ओर से किसानों के साथ जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जनसुनवाई में सभी बिंदुओं पर चर्चा के बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होगी। 21 जुलाई को भगवानपुर और भीटी रावत में जमीन अधिग्रहण को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी किसानों के संग जनसुनवाई करेंगे।
गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में औद्योगिक विकास के लिए सहजनवां तहसील के भगवानपुर और भीटीरावत में करीब 50 एकड़ जमीन का अधिग्रहित की जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से सामाजिक और आर्थिक प्रभावों को लेकर एक एजेंसी ने सर्वे किया है। जमीन के अधिग्रहण को जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। पहली जनसुनाई भगवानपुर के पंचायत भवन में पिपरौली के बीडीओ की अगुवाई में होगी। दूसरी जनसुनवाई भीटी रावत के पंचायत भवन में तहसीलदार की अगुवाई में किसानों के साथ होगी। डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देश पर अधिकारियों ने जनसुनवाई की जानकारी किसानों को दे दी है।
उद्योग स्थापना का भी बनेगा रिकॉर्ड
गीडा में रिकॉर्ड भूखंड आवंटन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भूखंडों की संख्या और क्षेत्रफल के अनुसार गीडा की ओर से अब तक के सबसे बड़े भूखंड आवंटन की प्रक्रिया शुरू हुई है। भूखंड प्राप्त करने के लिए निवेश मित्र पोर्टल पर सात जुलाई से ऑनलाइन आवेदन चल रहा है। आवश्यकता के अनुसार छोटे, मझोले और बड़े साइज के भूखंड के लिए 31 जुलाई तक आवेदन किए जाएंगे। इस बीच यदि कोई असुविधा हुई तो उद्यमी मित्र की सेवा भी ली जा सकती है।
विज्ञापन
000
गीडा लैंड बैंक बढ़ाते हुए उद्यमियों और निवेशकों की जरूरत के मुताबिक भूखंड विकसित कर रहा है। किसानों से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता की जाएगी। जनसुनवाई के माध्यम से सभी बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।
-पवन अग्रवाल, सीईओ, गीडा