{"_id":"64e503b7ce1615b9bd058a94","slug":"land-case-in-froud-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-280915-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जमीन देने के नाम पर 5.50 लाख रुपये हड़पे, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जमीन देने के नाम पर 5.50 लाख रुपये हड़पे, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। जमीन देने के नाम पर डेवलपर्स की ओर से तीन लोगों से 5.50 लाख रुपये हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। एडीजी के निर्देश पर कैंट पुलिस ने वीएन बालाजी इंफ्रा एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के अज्ञात कर्मचारी व अमिताब स्वरूप श्रीवास्तव पर रुपये हड़पने की धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, बिहार प्रांत के सिवान जिले के नवतन क्षेत्र के हरिबलमा निवासी भरत कुमार, अदली गांव निवासी कमलेश कुमार शर्मा, नवकाटोला निवासी पप्पू कुमार सिंह ने एडीजी अखिल कुमार को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उन्होंने वीएन बालाजी इंफ्रा एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड को तीन आवासीय प्लॉट के लिए 11 सितंबर 2020 को दो चेक के माध्यम 5.50 लाख रुपये दिए। फर्म के कर्मचारी अमिताब स्वरूप श्रीवास्तव ने बताया कि दिसंबर 2020 से प्लॉट का विकास किया जाएगा। जब प्लॉट का विकास नहीं हुआ तो वह वर्ष 2022 में अपना रुपया मांगने लगे। इसपर रुपये देने से मना कर दिया गया। संवाद