फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lakshya Cricket Academy beat Oxford by 54 runs

Gorakhpur News: लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी ने ऑक्सफोर्ड को 54 रन से हराया

Wed, 04 Feb 2026 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Lakshya Cricket Academy beat Oxford by 54 runs
शॉट खेलता ​खिलाड़ी।
गोरखपुर। एनई रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर बुधवार को राजेश कुमार श्रीवास्तव मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑक्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी को 54 रन से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 30 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन बनाए। लक्ष्य की ओर से रोहन कन्नौजिया ने शानदार 47 रन की पारी खेली। इसके साथ ही सिद्धार्थ कसाना ने 22 रन, सार्थक दूबे ने 15 रन रन का योगदान दिया। ऑक्सफोर्ड की ओर से ऐश्वर्य सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने छह ओवर में 26 रन देकर चार विकेट झटके। कप्तान राज चौहान ने भी दो विकेट चटकाए। 162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑक्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी की टीम 25.3 ओवर में 107 रन पर सिमट गई। कप्तान राज चौहान ने संघर्ष करते हुए 42 रन की शानदार पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। लक्ष्य एकेडमी के शिवांश पांडेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed