{"_id":"5f4f96408ebc3ea40371b1fd","slug":"labour-died-due-to-mixer-machine-over-turn-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: मिक्सर मशीन पलटी, एक मजदूर की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: मिक्सर मशीन पलटी, एक मजदूर की मौत, दो घायल
Wed, 02 Sep 2020 06:25 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 02 Sep 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। (इनसेट में मृतक दिनेश)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के महराजगंज में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चौक बाजार क्षेत्र के ग्राम सभा धरमौली में छत की ढलाई करने के लिए जा रही मिक्सर मशीन के पलट जाने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय उनमें से एक की रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के ग्राम सभा सिहुली परसा निवासी सुदामा चौधरी की मिक्सर मशीन को लेकर क्षेत्र के पिपरिया गुरु गोविंद राय अपने दस साथियों के साथ ग्राम सभा धरमौली में छत की ढलाई करने जा रहे थे। अभी चौक बाजार के पश्चिम सोनाड़ी खास सड़क पर कुछ ही दूर गए थे कि मशीन पलट गई।
विज्ञापन
मशीन पर बैठे अन्य लोग कूद गए, जबकि पिपरिया गुरु गोविंद राय निवासी दिनेश भारती, बृजेश निवासी ग्राम पिपरिया मानिक राय, आकाश निवासी ग्राम खोस्टा मशीन के नीचे दब गए। किसी तरह मशीन को उठाकर तीनों लोगों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
सूचना पर उपनिरीक्षक रामशब्द सहयोगियों के साथ पहुंचे। तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से डॉक्टर ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल ले जाने के दौरान दिनेश (30) की रास्ते में ही मौत हो गई। बृजेश व आकाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने बताया कि मशीन को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।