{"_id":"67b048c50f2e11218e006d4f","slug":"laborer-commits-suicide-in-newly-constructed-hospital-building-in-sahjanwa-gorakhpur-2025-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अस्पताल भवन बनकर हो रहा था तैयार, श्रमिक ने लगा ली फांसी- मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अस्पताल भवन बनकर हो रहा था तैयार, श्रमिक ने लगा ली फांसी- मौत
Sat, 15 Feb 2025 01:27 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:27 PM IST
सार
गोरखपुर के सहजनवा में एकनवनिर्मित अस्पताल का भवन तैयार हो रहा था। इसके तीसरे तल पर काम करने वाले श्रमिक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
फंदे से झूलता श्रमिक, सूचना पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सहजनवा थानाक्षेत्र में एक मजदूर ने हास्पिटल के चौथे फ्लोर पर फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। अस्पताल में पहली, दूसरी व तीसरी मंजिल निर्माणाधीन है। युवक उसी में मजदूरी करता था। रात में अस्पताल की कैंटीन में खाना खाने के बाद उसे किसी ने नहीं देखा।
विज्ञापन
सुबह कुछ मजदूर ऊपर गए तो उसे फंदे से लटकता देखा। मजदूर के परिजनों को पुलिस ने दी सूचना। मृतक की पहचान विमलेश कुमार कुशवाहा (35) पुत्र सुरेश चंद्र निवासी प्रयागराज के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्लेटियम रिसचर्स सेंटर के निर्माणाधीन भवन में लोहे की सीढ़ी से लगाकर अस्पताल के छत की कुंडी से लटक कर अपनी जान दे दी। घटना रात की है।
विज्ञापन