फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Laborer commits suicide due to family conflict

Gorakhpur News: पारिवारिक कलह में मजदूर ने की खुदकुशी

Wed, 16 Apr 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 16 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Laborer commits suicide due to family conflict

विज्ञापन
- खजनी क्षेत्र के डोमरघाट गांव का मामला

उनवल। खजनी क्षेत्र के डोमरघाट गांव में मंगलवार सुबह 10 बजे मजदूर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची खजनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के मुताबिक, पारिवारिक कलह से नाराज होकर जान देने की बात सामने आ रही है।
जानकारी के मुताबिक, डोमरघाट गांव निवासी मंजीत कुमार (20) ने सुबह 10 बजे घर के एक कमरे में जाकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मंजीत को फंदे से लटका देखकर घरवालों के होश उड़ गए। छोटेलाल का बेटा मंजीत मजदूरी का काम करता था। बताया जा रहा है कि घर में किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, जिस वजह से युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि विवाद की वजह से मंजित काफी समय से परेशान चल रहा था। खजनी थाना प्रभारी अर्चना सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौत का कारण जानने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed