फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Labor Department will make Marriage of 1100 poor daughter in Maharajganj

महराजगंज: 1100 गरीब बेटियों के हाथ पीले कराएगा श्रम विभाग, मिलेंगे 75 हजार रुपये

Wed, 15 Sep 2021 07:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Sep 2021 07:32 PM IST
सार

श्रम विभाग में पंजीकृत व न्यूनतम 100 दिन की सदस्यता अवधि पूरा करने वालों सक्रिय श्रमिकों की बेटियों को मिल सकेगा योजना का लाभ।

विज्ञापन
Labor Department will make Marriage of 1100 poor daughter in Maharajganj
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

महराजगंज जिले में श्रम विभाग में पंजीकृत व सक्रिय श्रमिकों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें बेटियों के हाथ पीले करने के लिए चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। कन्या विवाह सहायता योजना के तहत विभाग द्वारा अब श्रमिकों के बेटियों की शादी के लिए 75 हजार रुपये प्रदान किया जाएगा। इसमें उन बेटियों को योजना से लाभान्वित किया जाएगा, जिनके श्रमिक माता अथवा पिता ने श्रम विभाग में पंजीकरण की न्यूनतम 100 दिन की सदस्यता अवधि पूरा कर लिया हो तथा वर्तमान में भी वे सक्रिय रुप से कार्य कर रहे हो।

विज्ञापन


श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को चिकित्सा, शिक्षा, आवास, पेंशन, आयुष्मान कार्ड समेत विभिन्न प्रकार की योजनाओं से लाभान्वित किए जाने की व्यवस्था है। सक्रिय श्रमिक समय-समय पर योजना की पात्रता के मुताबिक आवेदन करते हुए उसका लाभ भी उठाते हैं। श्रम विभाग द्वारा 20 नवंबर को कुशीनगर जिले में भी सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है, जिसके लिए जिले के 1100 जोड़ों को भी कन्या विवाह सहायता योजना से लाभान्वित किए जाने की व्यवस्था बनी है।
विज्ञापन


योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए इच्छुक आवेदक अपने आवेदन को जिला मुख्यालय एवं फरेंदा में स्थित श्रम प्रवर्तन कार्यालय में जमा कर सकते हैं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि कन्या विवाह सहायता योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक श्रमिक अविलंब अपना आवेदन जल्द से जल्द जमा कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आवेदन पत्र के साथ इन अभिलेखों को करना होगा संलग्न

श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि आवेदकों को आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, दो फोटो, परिवार रजिस्टर के नकल की छाया प्रति, वर की आयु 21 वर्ष तथा वधू की आयु 18 वर्ष होने का प्रमाण-पत्र, परिवार रजिस्टर अथवा राशन कार्ड की छाया प्रति , सहमति अथवा घोषणा पत्र जमा करना होगा।

खाते में भेजी जाएगी 65 हजार की धनराशि
वैसे तो प्रत्येक जोड़ों को कुल 75 हजार की धनराशि प्रदान की जाएगी, मगर इसमें 65 हजार रुपये की धनराशि पंजीकृत श्रमिकों के खाते में भेजी जाएगी, जबकि 10 हजार रुपये उनके वस्त्र आदि खरीदने पर व्यय किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed