{"_id":"65219670f980b7ac96037928","slug":"kushinagar-youth-dies-in-lockup-due-to-beating-by-bihar-police-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar: हवालत में युवक ने तोड़ा दम, वाहन चेकिंग के दौरान बिहार पुलिस ने किया था गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar: हवालत में युवक ने तोड़ा दम, वाहन चेकिंग के दौरान बिहार पुलिस ने किया था गिरफ्तार
Sat, 07 Oct 2023 11:03 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:03 PM IST
सार
बिहार पुलिस पर आरोप है कि पुलिस की पिटाई से युवक की हालत बिगड़ गई और हवालात में ही उसकी मौत हो गई। युवक के गांव के सैकड़ों लोग कटेया थाने जा पहुंचे और उच्चाधिकारियों से दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। लोगों की भीड़ देर रात तक थाने पर डटी रही।
विज्ञापन
बिहार पुलिस
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले के रहने वाले एक युवक को बिहार पुलिस ने पकड़ किया। आरोप है कि बिहार पुलिस की पिटाई से युवक की हालत बिगड़ गई और हवालात में ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक बिहार में अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। वहीं, इस घटना की सूचना मिलने पर युवक के गांव के सैकड़ों लोग कटेया थाने जा पहुंचे और उच्चाधिकारियों से दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। लोगों की भीड़ देर रात तक थाने पर डटी रही।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बुजुर्ग गांव के पंकज कुशवाहा (28) अपने गांव के राजन कुशवाहा के साथ पड़ोस के बिहार प्रांत के कटेया थाना क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में शराब चेकिंग में लगे कटेया थाना क्षेत्र के पुलिसकर्मी दोनों को शराब तस्करी के आरोप में पकड़कर थाने ले गए। युवक की पत्नी लक्ष्मी देवी व ग्रामीणों का आरोप है कि हवालात में दोनों की पिटाई की गई, जिससे पंकज की लॉकअप में ही मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर उसके गांव से सैकड़ों लोग कटेया थाने पर जा पहुंचे और दोषी पुलिकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन
वहीं, कटेया थाना के प्रभारी छोटन कुमार का कहना है कि वाहन चेकिंग के दौरान दोनों युवक पुलिस के रोकने पर नहीं रुके व भागने लगे। इसी दौरान अनियंत्रित होकर दीवार से बाइक लेकर टकरा गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। इस संबंध में एसडीपीओ (सीओ) हथुआ अनुराग कुमार ने बताया कि मृतक युवक के परिजन लॉकअप में पिटाई से मौत होना बता रहे हैं, जो बेबुनियाद है। भागने के दौरान दीवार में टकराने से ही युवक की तबीयत बिगड़ी थी।
विज्ञापन