{"_id":"6592fc83c468d603d4031abd","slug":"kushinagar-young-man-missing-after-falling-into-main-western-gandak-canal-two-in-custody-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar: मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में गिरकर लापता हुआ युवक, दो हिरासत में, छानबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar: मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में गिरकर लापता हुआ युवक, दो हिरासत में, छानबीन में जुटी पुलिस
Mon, 01 Jan 2024 11:25 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:25 PM IST
सार
पुलिस साथ में मौजूद दो युवको को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पहली जनवरी को दोस्तों के साथ मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के पास पिकनिक मना रहा युवक शाम को नहर में गिरकर लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
खड्डा कस्बे के लोहिया नगर मोहल्ला निवासी अभिषेक यादव उर्फ गोलू 20 वर्ष अपने कुछ दोस्तों के साथ घर से तीन किलोमीटर दूर बंजारीपट्टी गांव के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के किनारे पिकनिक मनाने गया था। सभी दोस्त वहीं पर खाना बना खा रहे थे। अचानक किसी बात पर दोस्तों में आपस में विवाद हुआ। इसी आपाधापी मे अभिषेक नहर में गिर गया और लापता हो गया। जानकारी होने पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर बियर की केन, खाना तथा कुछ कपड़ा भी पड़ा था। पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की, परंतु कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
पुलिस साथ में मौजूद दो युवको को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों में कोहराम मचा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने बताया कि कुछ युवक नहर के किनारे पिकनिक मनाने गए थे। आपस में नोकझोक के चलते एक युवक नहर में गिर गया और लापता हो गया है। साथी युवको से पूछताछ व लापता की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन