{"_id":"679a0cd0b3b367077807514a","slug":"kushinagar-woman-went-missing-from-gorakhpur-aiims-husband-filed-a-case-in-aiims-police-station-2025-01-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर एम्स: महिला पति संग इलाज कराने आई, बाथरुम में गई- हो गई 'लापता'; अब पति और पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर एम्स: महिला पति संग इलाज कराने आई, बाथरुम में गई- हो गई 'लापता'; अब पति और पुलिस तलाश में जुटी
Wed, 29 Jan 2025 04:41 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 29 Jan 2025 04:41 PM IST
सार
कुशीनगर जिले के ग्राम खानू छपरा पोस्ट पंचपेड़वा निवासी मधुसूदन मिश्रा की पत्नी सपना मिश्रा इलाज के लिए एम्स स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में आई थी। पति मधुसूदन ने बताया कि दोपहर दो बजे के लगभग सपना बाथरूम के लिए गई। उसके बाद वह लौट कर नहीं आई।
विज्ञापन
गोरखपुर एम्स
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एम्स में मंगलवार को कुशीनगर से इलाज कराने आई 28 वर्षीय एक महिला अचानक लापता हो गई। इस दौरान पति अपनी तीन साल के बच्चे को लेकर इधर उधर पत्नी को ढूंढता रहा। खोजबीन के बाद भी महिला का कहीं पता नहीं चला तो एम्स थाने में पति ने सूचना दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के ग्राम खानू छपरा पोस्ट पंचपेड़वा निवासी मधुसूदन मिश्रा की पत्नी सपना मिश्रा इलाज के लिए एम्स स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में आई थी। पति मधुसूदन ने बताया कि दोपहर दो बजे के लगभग सपना बाथरूम के लिए गई। उसके बाद वह लौट कर नहीं आई।
विज्ञापन
पति काफी देर तक पत्नी को तलाशते रहे, लेकिन पता नहीं चल पाया। उन्होंने इसकी सूचना एम्स के गार्ड को दी। गार्ड ने एम्स परिसर में एनाउंसमेंट भी कराया, सारे बाथरूम भी चेक किए, लेकिन देर शाम तक महिला का कहीं पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन