फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kushinagar News: Police seen alert regarding night patrolling after the incident

Gorakhpur News: घटना के बाद से रात्रि गश्त को लेकर अलर्ट दिखी पुलिस

Tue, 12 Nov 2024 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 12 Nov 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar News: Police seen alert regarding night patrolling after the incident
छितौनी। पीआरडी जवान की हत्या के बाद छितौनी कस्बे में पुलिस की सक्रियता देखने को मिल रही है। रविवार की रात और सोमवार को पूरे दिन कस्बे में हनुमानगंज थाने की पुलिस अलर्ट दिखी। चौक-चौराहों पर गश्त कर लोगों से भी पुलिस ने जानकारी हासिल की। इसको लेकर कस्बे के लोगों का कहना था कि अगर यही सक्रियता पहले पुलिस ने दिखाई होती तो शायद पीआरडी जवान की जान नहीं जाती।
विज्ञापन

कस्बे के लोगों का कहना था कि गश्त पर हर रात पुलिसकर्मी जरुर दिखते थे, लेकिन जब लोग गहरी नींद में सो जाते थे तो सिपाही पीआरडी व होमगार्ड के जवानों के भरोसे सुरक्षा व्यवस्था छोड़कर थाने या फिर चौकी पर चले जाते थे। घटना के रात भी यही हुआ था। जिस सिपाही सत्यवान यादव को एसपी ने निलंबित किया है, वह उस रात ड्यूटी पर तैनात था। आधी रात होते ही वह ड्यूटी छोड़कर कहीं चला गया। तभी सिरफिरे युवक ने घटना को अंजाम दे दिया। अगर उस वक्त सिपाही वहां होता तो पीआरडी जवान रमाकांत तिवारी की जान नहीं जाती और आरोपी घटना को अंजाम नहीं दे पाता।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed