फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kushinagar murder case husband started getting annoyed with second wife After third marriage killed by friend

UP: लहूलुहान मां से लिपटकर रोता रहा मासूम, न आया रहम; तीसरी शादी के बाद खटकने लगी दूसरी बीवी; दोस्त कराया कत्ल

Mon, 04 Aug 2025 03:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 04 Aug 2025 03:23 PM IST
सार

कुशीनगर में महिला रंभा की हत्या का पर्दाफाश हो गया है। पति ने ही दोस्त से उसकी हत्या कराई थी। तीसरी शादी के बाद दूसरी पत्नी रंभा पति को खटकने लगी थी। 

विज्ञापन
Kushinagar murder case husband started getting annoyed with second wife After third marriage killed by friend
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति और उसका दोस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर के हाटा कोतवाली के सुकरौली कस्बे में बीते बुधवार को हुई रंभा की हत्या के मामले में रविवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। तीसरी शादी करने के बाद दूसरी पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए पति ने ही देवरिया के शाहजहांपुर गांव के रहने वाले अपने दोस्त से हत्या कराई थी। 
विज्ञापन


इसके एवज में पांच लाख रुपये देने का लालच दिया था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। महराजगंज जनपद के निचलौल थाना के शितलापुर गांव के रहने वाले 30 वर्षीय गोविंद गुप्ता की पहली शादी करीब 16 वर्ष पूर्व सीमा से हुई थी। 
विज्ञापन


शादी के बाद गोविंद मणिपुर में फर्नीचर का ठेकेदारी करने लगा। इसी बीच गोरखपुर के गहिरा की रहने वाली रंभा से उसका प्रेम संबंध हो गया। पहले से शादीशुदा गोविंद ने सीमा और तीन बच्चों के रहते रंभा से शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों पत्नियों के बीच विवाद बढ़ा तो गोविंद रंभा को लेकर गोरखपुर में किराये के मकान में आकर रहने लगा था। उसी मकान में एक लड़की पूजा रहती थी। गोविंद की नजदीकियां पूजा से बढ़ गई और एक वर्ष पूर्व उसने पूजा यादव से तीसरी शादी कर ली। 

दूसरी पत्नी को रास्ते से हटाने का बनाया था प्लान
इसके बाद वह कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली नगर में किराये के मकान में पूजा यादव के साथ रहने लगा था। इसकी जानकारी होने के बाद रंभा ने विरोध किया तो उसे रास्ते से हटाने के लिए उसने प्लान बना लिया।

 

दोस्त को दिया पांच लाख देने का लालच
मणिपुर में ठेकेदारी के दौरान इसकी जान पहचान देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव के रहने वाले मनीष गुप्ता से हुई थी। मनीष की घर की माली हालत खराब है, इसलिए गोविंद ने मनीष को रंभा की हत्या के लिए पांच लाख रुपये देने का लालच दिया। 


 

रंभा से काम के सिलसिले में बाहर जाने की बात कहकर पूरा प्लान तैयार करने के बाद गोविंद घर से निकल गया। बीते बुधवार को रंभा की लाश सुकरौली नगर के किराये के कमरे में खून से लथपथ मिली थी। 

पुलिस रंभा के करीबियों से लगातार पूछताछ कर रही थी। रंभा के भाई की तहरीर पर हत्या का केस पुलिस ने दर्ज किया था। गोविंद के मोबाइल और सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस घटना की तह तक पहुंचने में कामयाब रही।

 

रोता रहा डेढ़ साल का मासूम, नहीं आया रहम
रंभा की हत्या के आरोपी उसके पति और साथी मनीष को डेढ़ साल के मासूम पर नहीं तरस नहीं आया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि रंभा की मौत के बाद भी जब उसका शरीर लहूलुहान हो गया था। उसके बाद उसके शरीर से डेढ़ साल का बेटा लिपटकर रोता रहा। इतने छोटे बच्चे को देखकर भी आरोपी को तरस नहीं आया और उसने बेरहमी से रंभा की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed