{"_id":"6a99e5c27a642a5adc08ad08","slug":"krishna-janmotsav-to-be-celebrated-with-tradition-grandeur-and-jubilation-at-gorakshpeeth-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1439100-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा कृष्ण जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा कृष्ण जन्मोत्सव
Fri, 04 Sep 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरक्षपीठ में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव कृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार को परंपरा, भव्यता और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। कृष्ण जन्मोत्सव समारोह में गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सम्मिलित होंगे। गोरखनाथ मंदिर में भजनों के बीच भगवान कृष्ण के प्राकट्य के बाद, गोरक्षपीठाधीश्वर उनके बालरूप को पालने में झुलाएंगे। कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गोरखनाथ मंदिर में भजन संध्या के साथ बच्चों के लिए कृष्ण बालरूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।
गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में कृष्ण जन्मोत्सव समारोह के कार्यक्रम शाम पांच बजे से ही शुरू हो जाएंगे। बच्चों के लिए कृष्ण बालरूप सज्जा प्रतियोगिता के बाद भजन संध्या का आयोजन होगा। गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने बताया कि स्मृति भवन में भजनों की प्रस्तुति रात 11:30 बजे तक जारी रहेगी। भजन संध्या के दौरान ही गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कृष्ण जन्मोत्सव समारोह में सम्मिलित होंगे। यहां भजन सुनने के साथ ही वह वह बच्चों को खिलौना और चॉकलेट भी देंगे।
रात 11.30 बजे गोरक्षपीठाधीश्वर गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना करने पहुंचेंगे। रात 12 बजते ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वह मंदिर के गर्भगृह में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाएंगे। इसके बाद वह कृष्ण के बालरूप को पालने में झुलाएंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जुटने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
--
दो वर्गों में होगी कृष्ण बालरूप सज्जा प्रतियोगिता
शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में शाम को पांच बजे से सात बजे तक श्रीकृष्ण बालरूप सज्जा प्रतियोगिता दो वर्गों में होगी। कान्हा वर्ग में एक से पांच वर्ष तक और गोपाल वर्ग में छह से आठ वर्ष तक के बच्चे प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतिभागियों का पंजीकरण कार्यक्रम स्थल पर ही किया जाएगा।
-- -- -