{"_id":"61223f0c8ebc3e79f63d255b","slug":"kotwali-constable-narendra-kumar-saved-home-guard-life-by-giving-blood-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलाम: सिपाही ने होमगार्ड से जोड़ा खून का रिश्ता, खून देकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलाम: सिपाही ने होमगार्ड से जोड़ा खून का रिश्ता, खून देकर बचाई जान
Sun, 22 Aug 2021 05:47 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 22 Aug 2021 05:47 PM IST
सार
सिंडिकेट बैंक में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से घायल होमगार्ड श्रीकिशुन यादव को लेकर शनिवार की रात प्रभारी कोतवाल विपिन मलिक मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो डॉक्टरों ने ब्लड की जरूरत बताई।
विज्ञापन
गोली लगने से होमगार्ड हो गया था घायल।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले में सिंडिकेट बैंक में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से घायल होमगार्ड की जान बचाने में कोतवाली के सिपाही नरेंद्र कुमार की भूमिका अहम रही। रात में जब खून की जरूरत पड़ी तो सिपाही ने बिना देरी किए हामी भर दी। इससे होमगार्ड को नया जीवन मिल गया। सिपाही का यह कदम खाकी को बदनाम करने वाले लोगों को आईना दिखाने की तरह है।
विज्ञापन
कचहरी चौराहे से महज कुछ दूर पर राघव नगर मोहल्ले में स्थित सिंडिकेट बैंक में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से घायल होमगार्ड श्रीकिशुन यादव को लेकर शनिवार की रात प्रभारी कोतवाल विपिन मलिक मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो डॉक्टरों ने ब्लड की जरूरत बताई।
विज्ञापन
कुछ देर तक पुलिसकर्मी सोच में पड़ गए। सिपाही नरेंद्र ने थोड़ी भी झझक नहीं की और खून देने के लिए तैयार हो गया। हालांकि सिपाही नरेंद्र कुमार ने इससे पहले कभी रक्तदान नहीं किया था। उन्होंने बताया कि उस समय केवल होमगार्ड की जान बचाने का जुनून था। परिजन जब रात में करीब नौ बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचे, तब वह वापस देवरिया आए।
विज्ञापन
संयोग था कि नरेंद्र घायल होने से बच गए
जिस कुर्सी पर होमगार्ड बैठा था, उस पर करीब पांच मिनट पहले सिपाही नरेंद्र कुमार बैठे थे। किसी काम से कुर्सी खाली कर बैंक परिसर में चले गए। इसी दौरान होमगार्ड श्रीकिशुन सिपाही की खाली कुर्सी पर बैठ गए। इसी दौरान बंदूक से गोली दग गई और घायल हो गए।