फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kotwal measured in Panchayat worth Rs 17 lakh, line present

Gorakhpur News: 17 लाख रुपये के पंचायत में नपे कोतवाल, लाइनहाजिर

Sun, 21 Jan 2024 03:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Kotwal measured in Panchayat worth Rs 17 lakh, line present
पंचायत के लिए आए दोनों पक्ष ने कर लिया विवाद, पुलिस को भांजनी पड़ी थी लाठी
विज्ञापन

एसएसपी ने सीओ को सौंपी थी जांच, रिपोर्ट के आधार पर की गई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दो लोगों के बीच 17 लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में कोतवाली थाने में पंचायत और गेट पर विवाद होने के मामले में प्रभारी निरीक्षण विमलेश कुमार की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें पुलिस लाइंस भेज दिया गया। एसएसपी ने पूरे प्रकरण की जांच सीओ को सौंपी थी। अब रिपोर्ट आने के बाद लाइनहाजिर कर विभागीय जांच का आदेश दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, खूनीपुर के रहने वाले सलमान व तारिक के बीच में 17 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद है। इस मामले में कार्रवाई करने की जगह एक सप्ताह से कोतवाली थाने में इसकी पंचायत चल रही थी। यहीं से थाने की भूमिका संदिग्ध हो गई थी। आरोप है कि सलमान ने रुपये लिए और थाने में पंचायत के बाद 10 लाख रुपये तारिक को लौटा दिए। शेष सात लाख रुपये लौटाने के लिए वह चार महीने का समय मांग रहा था। दूसरे पक्ष के लोग इस पर तैयार नहीं थे।
विज्ञापन

कहासुनी होने के बाद दोनों पक्ष के लोग पहले कोतवाली थाने पहुंचे और पुलिसकर्मियों ने फिर समझौता करा दिया। लेकिन सोमवार की शाम एक बार फिर दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंच गए और गेट पर ही विवाद हो गया था। पुलिस को मामला शांत करने के लिए लाठियां भांजनी पड़ी थी। बाद में पुलिस ने छह लोगों का शांतिभंग में चालान करने के साथ ही आठ बाइक को सीज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने घटना को गंभीरता से लिया था। इसकी बड़ी वजह थाने के सामने का विवाद होना था। एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर ने एएसपी/सीओ कोतवाली अंशिका वर्मा को जांच सौंपी थी। एएसपी की रिपोर्ट में कोतवाल विमलेश कुमार प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए। रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed