फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   korona

कोरोना वैक्सीन के प्रबंधन का प्रशिक्षण शुरू

Thu, 22 Oct 2020 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
korona
कोरोना वैक्सीन के प्रबंधन का प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन

ई-विन सिस्टम पर काम करने की भी दी गई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोरोना वैक्सीन के प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार से ब्लॉकों में तैनात कोल्डचेन हैंडलर्स का दो दिवसीय प्रशिक्षण एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में शुरू हुआ।

सीएमओ डॉ. फकरेयार हुसैन ने कहा कि कोरोना वैक्सीन जैसे ही उपलब्ध कराई जाए तो हमारे यहां सभी तरह की व्यवस्थाएं मौजूद रहें। इसके लिए वैक्सीन भंडारण की क्षमता बढ़ाए जाने से लेकर वैक्सीन भंडारण के काम में जुड़े लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षक हरेंद्र मिश्रा ने ई-विन (इलेक्ट्रानिक वैक्सीन इंटीलिजेंट नेटवर्क) सिस्टम पर काम करने की जानकारी देने के साथ ही बताया कि अब केवल वैक्सीन ही नहीं लॉजिस्टिक का भी प्रबंधन ई-विन के माध्यम से हो रहा है। सभी कोल्ड चेन हैंडलर्स सिरिंज आदि जो भी सामान प्राप्त करें, उसकी फीडिंग ई-विन पर जरूर करें। प्रति दिन जितना लॉजिस्टिक खर्च हो रहा है, उसे भी ई-विन पर दर्ज करें। इससे यह फायदा होगा कि मुख्यालय पर बैठे अधिकारी यह जान सकेंगे कि कहां पर किस चीज की कमी है। प्रशिक्षक आरबी गुप्ता ने मशीनों के रख-रखाव के तकनीकी पक्ष की जानकारी दी। विश्व स्वास्थ्य संगठन के एसएमओ डॉ. जलज खरे व डॉ. स्नेहल प्रमाण, यूनीसेफ के डीएमसी आलोक राय, एआरओ बीएन मिश्रा ने भी प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर सुरेश पांडेय, चंद्रभान, कनिकराम, राकेश कुमार, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed