{"_id":"66c922836778d14d29014a94","slug":"koni-tiraha-had-become-an-accidental-point-on-four-laneflyover-will-control-it-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-662315-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फोरलेन पर कोनी तिराहा बन गया था एक्सीडेंटल प्वाइंट...फ्लाईओवर से लगेगी लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फोरलेन पर कोनी तिराहा बन गया था एक्सीडेंटल प्वाइंट...फ्लाईओवर से लगेगी लगाम
Sat, 24 Aug 2024 05:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
कोनी तिराहे पर एनएचएआई बनवा रहा फ्लाईओवर, छह पिलर बनकर तैयार
जगदीशपुर-जंगल कौड़िया रिंग रोड, गोरखपुर-लखनऊ व गोरखपुर शहर को जोड़ेगा फ्लाईओवर
अभी सर्विस रोड से जा रहे वाहन, इस कारण हादसों में आई है कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जगदीशपुर के पास कोनी तिराहा एक समय एक्सीडेंटल प्वाइंट बना हुआ था। गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर यह तिराहा पर कुशीनगर फोरलेन व जगदीशपुर-जंगल कौड़िया रिंग रोड से जुड़ता है। इसके अलावा गोरखपुर शहर से कुशीनगर की तरफ भी वाहन इसी तिराहे से होकर जाते हैं। इस कारण आए दिन हादसे होते थे। अब इन तीनों रास्तों को जोड़ने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। एनएचएआई तेजी से काम करा रहा है। छह पिलर बनकर तैयार भी हो गए हैं।
मार्च 2012 में गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन चालू हुआ तभी से कोनी तिराहे पर आए दिन दुर्घटना होने लगी। इसके बाद से ही वहां पर ओवरब्रिज की मांग होने लगी। जगदीशपुर-जंगल कौड़िया रिंग रोड का निर्माण शुरू होने के साथ ही एनएचएआई ने कोनी तिराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण शुरू करवा दिया। इस समय फ्लाईओवर निर्माण का कार्य तेज गति से चल रहा है। 100 मीटर लंबे फ्लाईओवर के लिए दस पिलर बनने हैं। इसमें छह पिलर बनकर तैयार हो गए हैं। कोनी तिराहे से शहर की तरफ जाने वाली दोनों लेन के बीच में काम होने के चलते किनारे से सर्विस रोड बनाकर वाहनों को आगे भेजा रहा है। इस कारण हादसों में कमी आई है। एनएचएआई के जिम्मेदार तय समय पर निर्माण कार्य पूरा कर लेने का दावा कर रहे हैं।
ओवरब्रिज के निर्माण से ग्रामीणों में खुशी
ओवरब्रिज के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों में काफी खुशी है। बसडीला गांव के राजकमल मौर्य ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू हो जाने से लोगों में काफी खुशी है। इससे घटनाओं में कमी के साथ कोनी चौराहे का विकास भी हो जाएगा। गोपालपुर निवासी खुशहाल गौड़ का कहना है कि ओवरब्रिज के निर्माण के बाद यहां दुर्घटना की संभावना कम हो जाएगी। जगदीशपुर निवासी दीनानाथ गुप्ता का कहना है कि ओवरब्रिज बन जाने से लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
रिंग रोड का एक चौथाई काम पूरा
जगदीशपुर-जंगल कौड़िया रिंग रोड का निर्माण कार्य एनएचएआई की देख रेख में विजय कंस्ट्रक्शन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है। 26 किमी लंबे रिंग रोड पर अब तक करीब 25 प्रतिशत कार्य हो चुका है। जमीन अधिग्रहण के बाद उसके समतलीकरण का काम तेजी से चल रहा है। समतलीकरण के बाद मिट्टी पटाई व जहां-जहां अंडर पास बनना है वहां कंस्ट्रक्शन कार्य किया जा रहा है। अंडर पास के दोनों तरफ कुछ जगहों पर इसमें पड़ने वाली राख की भराई भी शुरू हो गई है। एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार अभी तक लगभग 25 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।