फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Know which festivals will be held this week

धर्म कर्म: जानिए इस सप्ताह पड़ेंगे कौन-कौन से त्योहार, क्या है उनका महत्व

Mon, 14 Jun 2021 02:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 14 Jun 2021 02:52 PM IST
सार

हिंदू पंचांग के मुताबिक इस सप्ताह में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से इस सप्ताह की शुरुआत हुई है और इसका समापन ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि होगी।

विज्ञापन
Know which festivals will be held this week
हिंदू पंचांग के अनुसार आने वाले त्यौहार। - फोटो : PTI

विस्तार

जून माह के नए सप्ताह की शुरुआत सोमवार से हो गई है। हिंदू पंचांग के मुताबिक इस सप्ताह में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से इस सप्ताह की शुरुआत हुई है और इसका समापन ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि होगी। पंडित अवधेश मिश्रा के अनुसार, आइए जानते हैं इस सप्ताह में कौन-कौन से व्रत एवं त्यौहार पड़ेंगे...
विज्ञापन


विनायक चतुर्थी
इस सप्ताह की शुरुआत ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से हुई है, ऐसे में सोमवार को विनायक चतुर्थी मनाई जा रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी का पावन पर्व मनाया जाता है।
विज्ञापन


मिथुन संक्रांति
15 जून मिथुन संक्रांति है। इस दिन सूर्य वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

स्कंद षष्ठी
16 जून स्कंद षष्ठी है। यह दिन भगवान शंकर और माता पार्वती के पुत्र और भगवान गणेश के भाई स्कंद भगवान को समर्पित है। स्कंद को मुरुगन, कार्तिकेय और सुब्रह्मण्य के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान स्कंद की पूजा-अर्चना की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासिक दुर्गाष्टमी
18 जून को मासिक दुर्गाष्टमी का पावन पर्व मनाया जाएगा। हर माह में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दुर्गाष्टमी मनाई जाती है। इस दिन विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना होती है।

 
गंगा दशहरा
ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। इस दिन विधि- विधान से मां गंगा की पूजा- अर्चना करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed