{"_id":"5ee8a4ce8ebc3e43024fd463","slug":"know-what-is-difference-between-home-quarantine-and-isolation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जानिए होम क्वारंटीन और आइसोलेशन में क्या है अंतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए होम क्वारंटीन और आइसोलेशन में क्या है अंतर
Tue, 16 Jun 2020 04:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 16 Jun 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण के इस दौर में आइसोलेशन और क्वारंटीन यह दो शब्द तेजी से उभरे हैं। कोरोना वायरस से बचने के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग उन सभी लोगों को क्वरंटीन की सलाह देती है जो विदेश अथवा किसी दूसरे राज्य की यात्रा करके आए हो या किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हों।
विज्ञापन
क्वारंटीन के दौरान संबंधित व्यक्ति को भी 14 दिन तक देखभाल में रखा जाता है। इस दौरान उसे आवश्यक उपचार व डॉक्टर की सलाह से दी जाती हैं। प्रत्येक जिले में जगह-जगह पर क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। इसके अलावा होम क्वारंटीन होने के लिए कोई व्यक्ति अपने घर का एक कमरे का चुनाव भी कर सकता है ताकि वह स्वस्थ लोगों से दूर रह सके।
विज्ञापन
होम क्वारंटीन के जरिए ही आप खुद को और अपने परिवार को कोरोना के संक्रमण से बचा सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी कर होम क्वारंटीन के बारे में लोगों को जानकारी दी है।
विज्ञापन
आइसोलेशन और क्वारंटीन में अंतर
आइसोलेशन उस व्यक्ति को किया जाता है जो कोरोना वायरस संक्रमित हो जाता है और उसके संक्रमण होने की पुष्टि डॉक्टर द्वारा कर ली जाती है। आइसोलेशन के दौरान उन्हें पूरी तरह की सुविधा दी जाती है उनका ख्याल रखा जाता है और साथ ही उन्हें सभी प्रकार की दवाइयां देकर स्वस्थ करने की प्रक्रिया 14 दिन तक अपनाई जाती है। आइसोलेशन वार्ड घर से दूर किसी एकांत स्थान पर होते हैं।
कोरोना के लक्षणों पर क्या करें
यदि आपको कोरोना वायरस के कुछ लक्षण खांसी, बुखार, सांस में तकलीफ दिखाई देते हैं तो चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग- 1800-180-5145 , स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय - 91 11-23978046, टोल फ्री नम्बर-1075 अथवा हेल्थ सेंटर 011-23978046 पर फोन कर जानकारी कर सकते हैं।
कोरोना के लक्षणों पर क्या करें
यदि आपको कोरोना वायरस के कुछ लक्षण खांसी, बुखार, सांस में तकलीफ दिखाई देते हैं तो चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग- 1800-180-5145 , स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय - 91 11-23978046, टोल फ्री नम्बर-1075 अथवा हेल्थ सेंटर 011-23978046 पर फोन कर जानकारी कर सकते हैं।