{"_id":"5ef9dd3c2bf6d12b173bdbb6","slug":"know-the-benefits-of-eating-rock-salt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंधा नमक खाने से नहीं होगी ये बीमारियां, जानें क्या-क्या हैं इसके फायदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंधा नमक खाने से नहीं होगी ये बीमारियां, जानें क्या-क्या हैं इसके फायदे
Mon, 29 Jun 2020 05:53 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 29 Jun 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिदिन खाने वाले नमक में सोडियम और पोटेशियम होता है। सोडियम बीपी बढ़ाता है तो पोटेशियम उसे कम करता है। बाजार में दो तरह के नमक मिलते हैं। इनमें एक रिफाइंड, आयोडीन सफेद नमक और दूसरा क्रिस्टल और पाउडर रूप में सेंधा और काला नमक। डॉक्टरों का मानना है कि सफेद नमक में सोडियम और अन्य केमिकल अत्यधिक मात्रा में होते है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहतर नहीं माने जाते हैं।
विज्ञापन
जबकि सेंधा नमक में कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, मैगनिशियम, कॉपर जैसे लगभग 94 तरह के खनिज तत्व पाए जाते हैं। सेंधा नमक सबसे अच्छा माना गया है। डॉ राजेश कुमार ने बताया कि हल्के गुलाबी रंग वाले सेंधा नमक को हिमालयन नमक भी कहा जाता है।
विज्ञापन
इस नमक के सेवन से कई तरह की बीमारियां नहीं होती है। इनमें ब्लड प्रेशर, त्वचा रोग, आर्थराइटिस, ऑस्टियोपोरोसिस, डिप्रेशन, स्ट्रेस आदि है। इस नमक के सेवन से पाचन भी अच्छा रहता है। नमक से कब्ज, पाचन समस्या, गैस, सीने की जलन, गोइटर, हिस्टीरिया, मंद दृष्टि, हाई ब्लड प्रेशर, रक्त की कमी और अन्य कई बिमारियां नहीं होती है।
विज्ञापन