{"_id":"634fca689357ac5e50321706","slug":"kishore-attacked-with-brick-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: किशोर पर ईंट से हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: किशोर पर ईंट से हमला, हालत गंभीर
Wed, 19 Oct 2022 03:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 19 Oct 2022 03:29 PM IST
सार
महाबीर छपरा निवासी आशीष गुप्ता सोमवार को परीक्षा देने के लिए गया था। सुबह लगभग 11:20 बजे स्कूल से लौटते समय कस्बा स्थित दुर्गा मंदिर पर बैठा था। आरोप है कि इस दौरान चेरिया गांव के दो युवक आए और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के बेलीपार इलाके के महाबीर छपरा में दुर्गा मंदिर पर बैठे किशोर पर सोमवार को मनबढ़ों ने ईंट से हमला कर दिया। सिर पर चोट लगने की वजह से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टर उसकी हालत चिंताजनक बता रहे हैं। घायल किशोर के पिता जयप्रकाश गुप्ता ने थाने में तहरीर दी है, पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, महाबीर छपरा निवासी आशीष गुप्ता सोमवार को परीक्षा देने के लिए गया था। सुबह लगभग 11:20 बजे स्कूल से लौटते समय कस्बा स्थित दुर्गा मंदिर पर बैठा था। आरोप है कि इस दौरान चेरिया गांव के दो युवक आए और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
एक ने पीछे से ईंट से सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे आशीष वहीं पर अचेत होकर गिर गया। मरा समझकर आरोपी फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। पिता ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन