{"_id":"65566484f77eb9cef605d524","slug":"kisan-samman-nidhi-will-go-to-the-accounts-of-four-lakh-eighty-four-thousand-farmers-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-370338-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चार लाख चौरासी हजार किसानों के खाते में जाएगी किसान सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चार लाख चौरासी हजार किसानों के खाते में जाएगी किसान सम्मान निधि
Fri, 17 Nov 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 17 Nov 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने जारी किया सम्मान निधि की 18 वीं किस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। प्रधानमंत्री ने देश भर के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18 वीं किस्त बुधवार को जारी कर दी। जिले में कुल 5.31 लाख किसान हैं। उसमें से 4.84 लाख किसानों के खाते में सम्मान निधि की धनराशि या तो पहुंच गई है या पहुंच जाएगी। प्रदेश में किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों की संख्या घटी है। जबकि गोरखपुर जिले में किसानों की संख्या बढ़ी है। इसका प्रमुख कारण यह है कि जिन किसानों ने केवाईसी नहीं कराया था, उन्होंने इसे करा लिया। जिनका केवाईसी हो गया है, उनकी किस्त जारी की जा रही है।
उप निदेशक कृषि अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर जिले में लैंड सीडिंग सौ प्रतिशत हो गई है। एनपीसीआई 93 प्रतिशत हो गई है। जबकि केवाईसी 84 प्रतिशत हुई है। इस नाते इस बार पिछली बार की तुलना में अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि की धनराशि उनके खाते में आई है। जिन किसानों ने केवाईसी नहीं कराई है उनकी सम्मान निधि रुकी हुई है। उन्होंने बताया कि जनपद में 5.31 लाख किसान रजिस्टर्ड हैं, लेकिन 4,84,165 किसानों के खाते में सम्मान निधि की धनराशि जा रही है।